आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आज पूरा देश जहाँ 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षउल्लास के साथ मना रहा है वही आम्बुआ ग्राम पंचायत के सचिव गिरधारी सिंह चौहान की मनमानी के चलते झंडावंदन के समय ग्राम पंचायत के पंच तक को नही बुलाया गया और न ही थाना आम्बुआ के जवानों को सलामी हेतु बुलाया गया जो की आम्बुआ में जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
Share on WhatsApp
ज्ञात है की कोरोना गाइडलाइन के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह होना है लेकिन इतनी बड़ी ग्राम पंचायत होने के बाद सिर्फ 6 लोग झंडावंदन में होना कही न कही पंचायत सचिव की मनमानी है। सूत्रों से मिली जानकारी व आम्बुआ के पंच के कथन अनुसार किसी भी पंच को स्वतंत्रता दिवस समारोह की सूचना नही दी गई और न ही ग्राम के किसी गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारों आदि को भी औपचारिक सूचना तक नहीं भेजी गई। इस मामले में ग्राम के गणमान्य नागरिकव पत्रकार जन पंचायत सचिव की शिकायत कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ से करेंगे। 
