हरियाली अमावस्या के अवसर पर नरसिंह मंदिर परिसर में वृक्षारोपण भी किया,
जिला कांग्रेस जोबट की जनता के साथ हमेशा खड़ी है --कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल
जोबट से हर्षित शर्मा।
रविवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल जोबट के दौरे पर थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कई धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुवे।
हरियाली अमावस्या के अवसर पर नरसिंह उद्यान में वृक्षारोपण किया साथ ही निर्माणाधीन नरसिंह मंदिर मैं बाउंड्रीवॉल, बजरंग व्यायामशाला में सामग्री देने की घोषणा भी की।
ज्ञात रहे पिछले माह महेश पटेल जोबट प्रवास पर आये हुवे थे। तो उस वक्त समिति के सदस्यों ने सत्यनारायण मंदिर में साउंड सिस्टम की मांग की थी। सदस्यों की मांग को ध्यान में रखते हुए रविवार को महेश पटेल के द्वारा भजन कीर्तन करने हेतु ₹45000 का साउंड सिस्टम मंदिर समिति को भेंट किया गया। इस अवसर पर महेश पटेल ने कहां की नगर के सभी धार्मिक मंदिरों में भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर पटेल परिवार हमेशा तत्पर रहेगा इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों के साथ भजन कीर्तन कर खूब आनंद भी लिया।
इसी के साथ मुक्तिधाम परिसर में भी जाकर वहां के सदस्यों से चर्चा कि। जहां पर नगर के अनेक संगठनों के द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्य की प्रशंसा कर कहां कि हर संभव मुक्तिधाम परिसर में मेरे द्वारा सहयोग किया जाएगा कुछ भी आवश्यकता लगें तो मुझे जरूर बताएं। मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नगर में कई प्रकार की समस्या है जिससे लोग परेशान हैं समय-समय पर हमारे द्वारा शासन और प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया जाएगा और जल्दी निराकरण की मांग कि जाएगी। साथ ही कहां कि जिला कांग्रेस हमेशा जोबट की जनता के साथ खड़ी है कभी किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो हमें अवगत करावे हम तत्परता के साथ खड़े हैं कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल के साथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।


