प्रधानमंत्री गरीब कल्याण निशुल्क अन्न योजना के तहत कार्यक्रम संपन्न



नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट

शनिवार को सुबह 10बजे अलीराजपुर जिले के नानपुर ग्राम मे केंद्र व राज्य सरकार की अति महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना के तहत पात्र हितग्राहियो निशुल्क अन्न वितरण किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष किशोर शाह थे ।उनके साथ अलीराजपुर नगरपालिका के अध्यक्ष रितेश डावर मुख्य अतिथि थे । कार्यक्रम के आरम्भ मे अतिथियों द्वारा माँ शारदा के चित्र पर माल्यार्पण के द्वीप प्रज्जलन के साथ किया गया ।मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन रितेश डावर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सम्भोधित करते हुए किशोर शाह ने केंद्र व राज्य सरकारों की अनेक योजनाओं का ग्रामीणों को बताया, उन्होंने कहा की कोरोना काल मे आम आदमी का व्यापार व्यवसाय बंद हो गए थे, उनके सामने खाने पीने की समस्या आन पड़ी थी, इसी बात को ध्यान रखते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को इस योजना के माध्यम से निशुल्क अन्न वितरण किया गया ।शासन की अनेक योजना का बखान करते हूए शाह ने कहा की अंतिम व्यक्ति तक की चिंता सरकार कर रही है, किसानो की चिंता करते हुए o %ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है ।आवास योजना के तहत 2022तक प्रत्येक व्यक्ति का पक्का मकान का सपना पूरा होगा ,बेटी के विवाह की चिंता सरकार करेंगी । आज पुरे जिले मे एक लाख से भी ज्यादा हितग्राही इस योजना का लाभ लेंगे ।साथ ही नानपुर सोसायटी के द्वारा विभिन्न शाखाओं के माद्यम से सेंकडो पात्र हितग्राहियों को मुफ्त मे राशन दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री का लाइव सम्बोधन भी प्रसारित किया गया। 
ईस अवसर पर उनके साथ मंडल महामंत्री गिरिराज मोदी, संजय गेहलोद, पूर्व मण्डल महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद वाणी, घनश्याम माली, विवेकान्द गुप्ता, जीतू राज, गजानंद माली, फिरोज पठान, शफाकत दाउदी, सरपंच सावन मारु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे । 

कायर्क्रम के दौरान सोसाइटी परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे भी ट्रिगार्ड लगाकर रोपे गए।
संस्था के प्रबंधक ने बताया कि नानपुर अंतर्गत ग्यारह अन्य शाखा  खारकुआ, तीती, मछलिया, राजावाट, मोरासा, सेजगांव, अजन्दा, खरपाई, फाटा,बेगड़ी, जमानिया में भी निःशुल्क खाद्यान वितरित किया गया।संस्था के प्रमोद वाणी व संजय बामनिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप क्षीरसागर ने किया व आभार सस्था प्रमुख मुकाम सिंह बघेल ने माना । 

Share on WhatsApp