कल आम्बुआ में मनेगा विश्व आदिवासी दिवस

पेड़ के ऊपर बनाए आदिवासी जननायको के चित्र

आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।

. आदिवासी समाज पूरे देश मे 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाता है इसी कड़ी में कल जिले का मुख्य कार्यक्रम आम्बुआ में होगा ए कार्यक्रम के प्रभारी अरविंद कनेश ने बताया की कल कार्यक्रम 10 बजे शुरू हो जाएगा जिसमे पारंपरिक अनेक नृत्य प्रस्तुति वाले अपने नृत्य से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे साथ ही साथ सभी समाजजन का आदर सत्कार के साथ स्वागत किया जाएगा ए कार्यक्रम में जिले के उन आदिवासी भाई बहनों का सम्मान भी किया जाएगा जिन्होंने जिले का व आदिवासी समाज का नाम रोशन किया है। 


कार्यक्रम के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र रावत आम्बुआ ने सभी समाजजन से अपील की है की अपनी पारंपरिक वेशभूषा में आकर विश्व आदिवासी दिवस को उत्सव के रूप में मनावे।


कार्यक्रम में साक्षी भयडियाए कनक भयडिया अंसेसवरी गुथरिया  द्वारा पेड़ के ऊपर बहुत सुंदर टंट्या भील व बिरसा मुंडा का चित्र बनाया जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है

Share on WhatsApp