अन्न उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री ,भाजपा अत्योदय प्रदेश प्रभारी जयदीप पटेल शामिल हुए
आम्बुआ/बोरझाड़
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न उत्सव (निःशुल्क राशन वितरण) का कार्यक्रम जोबट विधानसभा के बोरझाड़ व आम्बुआ उचित मूल्य राशन दुकान पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मध्यप्रदेश में वर्चुअल शुभारंभ किया गया |
बोरझाड़ कार्यक्रम के मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी भाजपा अत्योदय प्रकोष्ठ श्री जयदीप पटेल ने उपस्थित ग्रामवासियो को निःशुल्क राशन वितरण किया व नि: शुल्क राशन वितरण के बारे में ग्रामवासी को समझाया |
इसी कड़ी में आम्बुआ में अन्न उत्सव कार्यक्रम में भाजपा सांसद प्रतिनिधि व अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चोहाँन शामिल हुए व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न उत्सव (निःशुल्क राशन वितरण के बारे में ग्राम वासी को समझाया कार्यक्रम में आम्बुआ मंडल अध्यक्ष जुवानसिंग रावत , विकाश माहेश्वरी , भरत माहेश्वरी , अलीराजपुर भाजपा मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा मौजूद थे |
Share on WhatsApp


