लाखो का सर्वसुविधायुक्त बन रहा अस्पताल लेकिन डॉक्टर उपलब्ध नही

आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 

अलीराजपुर जिले के बीचों बीच बसे व स्वास्थ्य विभाग  के अनुसार सबसे बड़ी  PHC  आम्बुआ अस्पताल में लाखों का बन रहा सर्वसुविधा युक्त अस्पताल लेकिन शाम 4 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक सिर्फ 1 नर्स के भरोसे चलता है सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कोई मरीज आ जाए तो ठीक है वरना उसके बाद आए तो वह भगवान भरोसे ही आए , कई बार जब कोई 4 बजे बाद दुर्घटना होती है तो केवल रेफर कर दिया जाता है क्योंकि नर्स तो प्रसव कक्ष में व्यस्त रहती है , सूत्रों के अनुसार आम्बुआ प्राथमिक  स्वास्थय केन्द्र सिर्फ प्राथमिक उपचार या रेफर केंद्र बन कर रह गया है ,कितनी ही बार स्थानीय पत्रकारों द्वारा CHMO साहब को शिकायत की गई समाचार पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन को ध्यान दिलाया गया लेकिन आज तक कोई समाधान नही निकला , सूत्र बताते है की BMO  ड़ॉ जयदीप जमींदार आम्बुआ कम ही आते जाते है वे अपना पूरा ऑफिस अलीराजपुर से ही संचालित करते है जानकारी अनुसार ऑनलाइन संबंधित जन्मप्रमाण पत्र वाले भी भटकते रहते है क्योंकि इनका ऑफिस भी अलीराजपुर शिफ्ट कर दिया गया है , कुल मिलाकर प्रशासन द्वारा समय पर पगार तो चाहिए लेकिन जो भी काम करना है वह अलीराजपुर से ही होगा आम्बुआ से नही |



प्रसव हेतु आ रहे मरीजो को समय पर दूध, भोजन भी नही 

आम्बुआ अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 8 से 10 प्रसव होते है लेकिन कई बार मरीजो को दूध व  खाना नही मिलता , रात तक मरीज खाने व दूध के लिए इधर उधर भटकते नजर आते है 

हर बार जिले के अधिकारियों द्वारा मिलता है सिर्फ आश्वासन 
आम्बुआ में डॉक्टर की समस्या को लेकर स्थानीय पत्रकारों द्वारा समय समय पर मांग की जाती है लेकिन हर समय कुछ माह में नियुक्ति हो जाएगी वैसे ही आम्बुआ में रहे ऐसे डॉक्टर की व्यवस्था कर देंगे यह कह दिया जाता है ,लेकिन ऐसा कब तक |

जिले के स्वास्थय विभाग को कई बार डॉक्टर के लिए 
शिकायत कर चुका हूं लेकिन सब मिली जुली सरकार होने से कोई ठोस कदम नही उठाते , कुछ दिनों में किसी भी डॉक्टर की आम्बुआ में नियुक्ति नही होती है तो आगामी दिनों में माननीय मुख्यमंत्री महोदय को शिकायत करूंगा |

Share on WhatsApp