भाजपा के जिला व मंडल के पदाधिकारीयों कि ली गई बैठक
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।।
जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की ओर से तैयारी आरंभ हो चुकी है इसी के चलते आज जोबट उपचुनाव को लेकर भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा। जिसमें
पदाधिकारियों को बूथ लेवल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई।
जोबट विधानसभा में उपचुनाव होना तय है। क्योंकि जोबट कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन होने के बाद जोबट विधानसभा की सीट रिक्त पड़ी है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव को लेकर अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश लेवल के नेताओं ने उठा पटक शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने पिछले 2 दिन पूर्व अलीराजपुर जिले व जोबट ब्लॉक, उदयगढ, भाभरा, कट्ठीवाड़ा के तमाम पदाधिकारीयों को भोपाल में बुलवाया गया था जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को कहां कि सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा। साथ ही समझाइश भी दी है कि सभी को मिलकर चुनाव लड़ना है क्योंकि इस विधानसभा चुनाव में अपने को जीत दर्ज करना है। वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश लेवल के वरिष्ठ नेता व मंत्रीगण जोबट पहुंचकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से चर्चा कर बेठकें ले रहे हैं।
नेताओं ने उपचुनाव जीतने को लेकर दी टीप/
कहां केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचे
शुक्रवार दोपहर को जोबट उपचुनाव प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग, प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत, कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, इंदौर विधायक रमेश मेंदोला, सांसद गुमान सिंह डामोर, संगीता सोनी, कलसिंह भाभर, जयदीप पटेल, समेत तमाम नेताओं ने जोबट पहुंचकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अंशुल विद्या मंदिर में मुलाकात कर उपचुनाव को लेकर चर्चा की। उक्त बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराल, अलीराजपुर पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, जोबट पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, जिला पंचायत सदस्य इंदर सिंह चौहान समेत भाजपा जिला पदाधिकारी व मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थें। प्रदेश भाजपा संगठन प्रदेश मंत्री सुहास भगत ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां कि केंद्र व राज्य द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए एवं उसका लाभ संबंधित को दिलाया जाए। और आगामी विधानसभा उपचुनाव में कैसे जीत दर्ज की जाए साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथवार संपर्क करने का कहां गया। जोबट विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर एक कार्यकर्ताओं को जी जान से मेहनत करना पड़ेगी तब हम जीत का परचम लहरा पाएंगे। जन कल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने के साथ ही उपचुनाव जीतने के लिए बूथ लेवल पर रणनीति बनाने को लेकर चर्चा की। 5 अगस्त तक प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंचकर प्लान बनाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी गई है इसको लेकर पर प्रदेश भाजपा संगठन के द्वारा अलग-अलग मंडलों के लिए को उपचुनाव प्रभारियों को दायित्व भी दिया हैं।
मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहां
मंत्री विश्वास सारंग ने जोबट दौरे के दौरान मीडिया से चर्चा कर कहां कि जोबट का यह उपचुनाव केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं के बलबूते पर चुनाव में जीत दर्ज करेंगे.. केंद्र और राज्य की ऐसी ऐसी योजना है जिसका लाभ सीधे जन-जन तक पहुंच रहा है। कमलनाथ जी की सरकार को जनता ने जवाब दे दिया है। जिसके परिणाम आप सभी के सामने थे। जोबट विधानसभा उपचुनाव में भी बहुत अच्छे परिणाम आने की बात भी कही मंत्री विश्वास सारंग से जब पत्रकारों ने टिकट को लेकर सवाल किया तो मंत्री विश्वास सारंग ने कहां कि यह संगठन का कार्य जो पार्टी का कार्य करेगा उसे टिकट मिलेगा और इस उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी।
उपचुनाव में भाजपा से कई नेता कर रहे अपनी दावेदारी
उपचुनाव को लेकर भाजपा से पूर्व विधायक माधोसिंह डावर, भाजपा जिला मंत्री मुकाम सिंह डावर, जिला पंचायत सदस्य व भाजपा मंत्री इंदर सिंह चौहान, पूर्व नगर परिषद जोबट अध्यक्ष दीपक चौहान, मंडी उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर, वरिष्ठ नेता कलम सिंह कलेश आदि ने अपनी दावेदारी कर टिकट की मांग कर रहे हैं।
हालांकि प्रदेश भाजपा का कहना है की पब्लिक की मंशा के अनुरूप व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं कि रायशुमारी के बाद टिकट दिया जाएगा। लेकिन टिकट की चाह को लेकर भाजपा के कई नेता विगत 1-2 माह से क्षेत्र में सतत सक्रिय नजर आ रहे हैं, जोबट, खट्टाली, आंबुआ, उदयगढ़, भाबरा, कट्ठीवाड़ा इन जगहों पर प्रतिदिन भाजपा के दावेदार कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर बातचीत कर रहे हैं। हालांकि इसमें कुछ नेता ऐसे भी है जो जैसे ही विधायक कलावती भूरिया का निधन हुआ उसके बाद राजनीतिक स्वार्थ के चलते सक्रिय हुए हैं उसके पहले उनका क्षेत्र में ध्यान नहीं था। अब देखना यह है कि भाजपा की ओर से किसे टिकट दिया जाता है।
Share on WhatsApp

