कई महीनों से नही हुई ग्राम की सफाई
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आम्बुआ के पास ही बसे इस छोटे से ग्राम में करीब एक माह से ग्रामवासी को नही मिल पा रहा पानी , स्थानीय रहवासी व सूत्र बताते है की कई दिनों पहले किसी लाइट फाल्ट के कारण पानी की मोटर जल गई थी लेकिन करीब महीने भर बीत जाने के बाद आज तक उस मोटर को न तो ठीक करवाया गया और न ही पानी की समस्या को दूर करने हेतु कोई विकल्प दिया गया साथ ही साथ स्थानीय रहवासी रमेश गोयल, कमलेश गोयल द्वारा बताया गया की ग्राम की कई महीनों से न तो झाड़ू लगी है और नही नालियां साफ हुई है , साथ ही रात में रहती है स्ट्रीट लाइट बंद जिससे बहुत डर का माहौल रहता है , सरपंच को व मंत्री महोदय को कई बार शिकायत की गई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नही किया गया इस बारे में जब हमारे सवांददाता ने सरपंच व सचिव से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया की ग्रामवासी टेक्स नही देते है तो हम क्या करे ,पंचायत के पास पैसे नही है ऐसा कहकर बचते नजर आए |
आपको ज्ञात हो की शासन की नल जल योजना के अनुसार इस ग्राम के लिए भी टंकी का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन ग्राम पंचायत बोरझाड़ के द्वारा ग्रामीण जनों की समस्याओं का निराकरण नही निकाला जा रहा है पिछले वर्ष भी कुछ इस प्रकार ही पानी व साफ सफाई की समस्या का पता चलने पर अलीराजपुर न्यूज ने प्रमुखता के साथ समाचार लगाया था जिस पर तुरंत पानी व सफाई की समस्या का समाधान हुआ था , जनता का पूछना है की कब तक समाचार लगने का इंतजार करती रहेगी बोरझाड़ पंचायत |

