युवक कांग्रेस ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका

भाजपा सरकार व गृहमंत्री मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।

युवक कांग्रेस ने बुधवार को सिनेमा चौराहे पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 



जानकारी के अनुसारवि दिवस पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में जब एक जनहित आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे, उस समय सरकार के  इशारे पर पुलिस प्रशासन ने श्री दिग्विजय  सिंह के ऊपर वाटर कैनन पानी डलवा कर  जिस तरह का दुर्व्यवहार  किया वह दुर्भग्यपूर्ण है।  जिसके विरोध स्वरूप आज  युवक कांग्रेस ने पुतला दहन किया। लोकतंत्र में शांति पूर्ण तरीके से सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।   पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्घ इस तरह का दुर्व्यवहार बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर युवक कांग्रेस ने पुतला दहन किया । 


कार्यक्रम में  विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शंकर  बामनिया, युवा नेता पुष्पराज पटेल  यू .का के सोनू वर्मा, चीतल पंवार, युवा  कांग्रेस के जीतू देवडा, सुमित गुप्ता सद्दाम खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Share on WhatsApp