बहुत तेज गति से जा रहा था ट्रक, पेपर वाहन बुरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त
आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।।
अलीराजपुर जिले में आज सुबह-सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों ने अपने प्राण गंवा दिए। दोनों युवक पेपर वाहन में पेपर लेकर झाबुआ से अलीराजपुर की ओर आ रहे थे तभी यह बेहद दुखद और दर्दनाक घटना घटित हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पेपर वाहन को इतनी जोर से टक्कर मारी की पेपर वाहन आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। एक की मौत मौके पर हो गए और दूसरे ने अस्पताल ले जाते हुए दम तोड़ दिया।
सुबह-सुबह पाठकों को अखबार पढवाने का काम करने वालों वह पता नहीं होगा कि आज सुबह ही वे स्वयं बड़ी खबर बन जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार आम्बुआ से लगभग 6 किलोमीटर दूर जोबट रोड पर सिदगाव में सुबह 5.30 बजे के लगभग जोबट से आम्बुआ की ओर आ रहा पेपर वाहन क्रमांक mp 09 ch 3857 को आम्बुआ की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक MP 13 H 5357 ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पेपर वाहन में सवार राजू चौहान की मौके पर मौत हो गई तथा अंकित साहू निवासी इंदौर नाम के युवक ने ले जाते वक्त रास्ते मे दम तोड़ दिया ।
Share on WhatsApp



