प्रभारी मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यालय पर नेता व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
अलीराजपुर न्यूज
भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंडित दिनदयाल उपाध्याय के आदर्शाे पर चलकर समाज के अन्तीम पंक्ती में विकास की राह देख रहे व्यक्ती के उत्तथान की है जो वर्षो से समाज की मुख्य धारा से दुर विकास से वंचीत है। भाजपा की सरकार सेवा कार्यो के माध्यम से दलीत,शोषीत,पीडि़त एंव गरीब वर्ग की सरकार है और सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान का एक ही ध्येय है की सभी लोगों का संपुर्ण विकास हो और ऐसा वर्ग समाज के कंधे से कंधा मिलाकर विकास की मुख्य धारा में अग्रसर हो। उक्त बात आलीराजपुर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिह दत्तीगाव ने भाजपा कार्यालय पर आयोजीत सम्मान समारोह के दौरान कही। इस दौरान सांसद गुमानसिह डामोर, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदिप सिह पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष वकील सिह ठकराला,जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता नागरसिह चौहान,पुर्व विधायक नागरसिह चौहान,माधोसिह डावर सहित जिला कार्यकारणी एंव मंडल कार्यकारणी के पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दिनदयाल उपाध्याय व डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यापर्ण व दिप प्रज्जलवन कर किया गया।
जोबट उपचुनाव के लिए जुट जाए कार्यकर्ता
बैठक को संंबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री जयदिप पटेल ने कहा की भाजपा की सरकार द्वार जनहितेषी व जन कल्याणकारी कार्य विभीन्न योजना के माध्यम से किए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मध्यप्रदेश में शिवराज सिह चौहान कि सरकार के द्वारा कोरोना काल में गरीब वर्ग को निशुल्क राशन से लेकर आर्थीक सहायता तक प्रदान की गई है ताकी गरीब वर्ग के लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। पटेल ने कहा की आगामी समय में कभी भी जोबट में उपचुनाव हो सकते है अत: कार्यकर्ता एक जुट होकर मजबुती से पार्टी संगठन के कार्य में जुट जाए।
सभी चुनाव में हासिल करेगें जीत
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद गुमान सिह डामोर ने कहा की मे संगठन को विश्वास दिलाता हुँ की आगामी समय मे जोबट चुनाव के साथ साथ पंचायत,जिला पंचायत,जनपद व नगर निकाय मंडी के जितने भी चुनाव होंग उसमें सभी जगह भाजपा का परचम लहराएगा। सांसद डामोर ने कहा की भाजपा संगठन जिले में मजबुति से कार्य कर रहा है और १५ माह के कांग्रेस के शासन काल में विकास जिस तरह से अवरूद्ध हुआ है उसे भी क्षेत्र की जनता ने देखा है। जिले में विकास का कार्य भाजपा ही कर सकती है। इस बात से सभी अवगत है।
कांग्रेस शासन में कार्यकर्ता हुआ प्रताडित
बैठक को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक नागरसिह चौहान ने कहा की कांग्रेस के १५ माह के कार्यकाल में जो अच्छे कर्मचारी थे उन्हे जिले से अन्य जगह स्थानानतरीत कर प्रताडित किया गया। साथ ही भाजपा के जो कार्यकर्ता थे उन्हे भी निशाना बनाया गया जबकी भाजपा के कार्यकाल में १५ वर्ष में ऐसा किसी भी कर्मचारी या कार्यकर्ता के साथ नही किया गया। वही भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिह ठकराला ने कहा की पुरे जिले में भाजपा संगठन प्रदेश संगठन के माध्यम से जो भी जिम्मेदारी व कार्यक्रम आते है उसे निष्ठा से निभाने का कार्य करेगा। जोबट के पुर्व विधायक माधोसिह डावर ने कहा की संगठन की रिती व निती के अनुसार जब जब जो कार्य पार्टी संगठन के द्वारा दिए जाएगें उन्हे हम मजबुती से करने का प्रयास करेगें। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष रिकेंश तवर ने किया वही मंडल महामंत्री गिरीराज मोदी द्वारा कोरोना के कारण दिवंगत हुए कार्यकर्ताओं की याद में दो मिनिट का मौन रखवाया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मिडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।
Share on WhatsApp

