गांव में पसरा मातम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने परिजनों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय के समीप स्थित ग्राम कोटबू में मंगलवार शाम को जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़ी हुई थी इसी दौरान आसमान से अचानक बिजली गिरी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण जन पहुंचे पुलिस ने मौका मुआयना कर पंचनामा बनाया। इस दौरान दोनों किशोरियों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। ग्राम के युवा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र भाई चौहान ने बताया कि मृत किशोरियों के नाम बबीता पिता मैथिली और बसंती पिता जोगणिया ग्राम पंचायत कोटबू है और दोनों मृत किशोरियों के परिजनों को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने अपनी ओर से तात्कालिक तौर पर 10-10 हजार रुपए नगद की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। इस दुखद घटना से ग्राम में मातम छा गया।।
Share on WhatsApp

