दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की रखी मांग
अलीराजपुर न्यूज़।
हिंदू जनजाति युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन जिम्मेदार अफसर को सौंपकर नेमावर हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग रखी संगठन की ओर से पांच सूत्रीय आवेदन सौंपा गया इसमें मुख्यमंत्री से इस मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग रखी गई।
ज्ञापन सोते समय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप चौहान, जिला अध्यक्ष रोशन पचाया ,सह संगठन मंत्री मुकाम पटेल ,जिला कार्यालय मंत्री नरेंद्र भिंडे ,जिला महामंत्री मुकेश अजनार, जिला महामंत्री सुरेश डावर, जिला मंत्री उमेश भूरिया, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश चौहान ,जिला महासचिव कालू रावत, जिला प्रवक्ता सुरेश ससतिया ,नानपुर मंडल अध्यक्ष मुकाम मौर्य, उपाध्यक्ष सुरपाल भिंडे ,अमखुट मंडल अध्यक्ष गजेंद्र डावर ,चांदपुर मंडल उपाध्यक्ष गणेश भिंडे, सामाजिक कार्यकर्ता कादु डुडवे ,जयराज ठाकुर, तपन ,दक्षेस आदि पदाधिकारी उपस्थित थे |


