वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह झाबुआ -अलीराजपुर जिले के दौरे पर

 3 व 4 जुलाई को दोनों जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

आशुतोष पंचोली

ब्यूरो चीफ। अलीराजपुर न्यूज़  

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह 3 और 4 जुलाई को झाबुआ अलीराजपुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान दिग्विजय सिंह अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया के निधन पर उनके निवास ग्राम मोरडूंडिया पर जाकर उन्हें शोक संवेदना व श्रद्धांजलि देंगे इसके अलावा जिले के अन्य कांग्रेसी नेताओं के निधन पर भी उन्हें भी श्रद्धांजलि देंगे। 


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने बताया कि कि हमारे वरिष्ठ नेता दिग्गी राजा साहब 3 जुलाई को बड़ौदा से लिमखेड़ा दाहोद होते हुए झाबुआ आएंगे और झाबुआ झाबुआ में सर्किट हाउस पर रात्रि विश्राम करेंगे। झाबुआ से 4 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अलीराजपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे झाबुआ जिले में पहले ग्राम मोरडूंडिया आएंगे जहां पर झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया के बड़े भाई के निधन पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे साथ ही वही जोबट की विधायक रही  स्वर्गीय कलावती भूरिया के निवास पर भी जाकर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके पश्चात दिग्विजयसिंह का काफिला अलीराजपुर जिले में प्रवेश करेगा। अलीराजपुर जिले के हवा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेंगे जहां पर संयुक्त श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेंगे अलीराजपुर में करीब डेढ़ घंटा रुकने के पश्चात दिग्विजय सिंह धार जिले की कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के ग्रह ग्राम तलावली पहुंचेंगे जहां पर उनके निवास पर लंच लेकर कुक्षी विधानसभा के अन्य ग्रामों में भ्रमण कर बड़वानी जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगे।।


अलीराजपुर में भेंट करेंगे कई कांग्रेसी नेता

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिग्गी राजा के झाबुआ अलीराजपुर जिले को आगामी विधानसभा जोबट उपचुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है हालांकि झाबुआ अलीराजपुर दोनों जिले में उनका मुख्यतः श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेना ही उनके तय कार्यक्रम में बताया जा रहा है किंतु इसके साथ ही साथ वह कार्यकर्ताओं के मन की थाह जानकर जोबट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की रणनीति और स्थिति का भी आकलन करेंगे। दिग्गी राजा के झाबुआ अलीराजपुर जिले  के दौरे को लेकर दोनों जिले के कांग्रेस नेताओं में उत्साह व्याप्त है, वही अलीराजपुर जिले के कई कांग्रेसी नेता और दावेदार भी दिग्गी राजा से भेंट कर जोबट चुनाव के लिए अपना प्रभाव और दावेदारी भी जताने के लिए कार्यकर्ताओं का जन समर्थन लेकर शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं।।


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह जी का दौरा कार्यक्रम


Share on WhatsApp