अलीराजपुर न्यूज
देवास जिले की नेमावर में आदिवासी समाज के 5 लोगों की निर्ममता पूर्वक हत्या कर जाने की जिला कांग्रेस अध्य्क्ष महेश पटेल,विधायक मुकेश पटेल,कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौर सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने कठोर शब्दो मे निंदा की है।
आपने इस हत्याकांड के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा चला कर फांसी की सजा देने की मांग की है। आपने बताया कि इस हत्याकांड से आदिवासी समाज मे तीव्र आक्रोश ओर असंतोष है।
Share on WhatsApp


