उदयगढ़ मुख्यालय पर आज मंडलम अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी,सह प्रभारियो की बैठक सम्पन्न

उदयगढ़ से राजेश जयंत

निस ब्लाक काग्रेस उदयगढ़ के अन्तर्गत जिला काग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के नेतृव्य मे आज उदयगढ़ मुख्यालय पर 47बुथ के लिए 4मंडलम अध्यक्ष,9सेक्टर प्रभारी  व सह प्रभारियो की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।



      बैठक मे सभी उपस्थित सभी पंच सरपंच,व काग्रेस कार्यकर्ताओ को बुथ स्तर पर मजबुती से कैसे कार्य करे आदि के सबंध मे श्री महेश  पटेल ने विस्तृत जानकारी दी।



   उन्होने बैठक मे यह भी कहा कि पार्टी किसी को भी टिकिट दे हमे एक जुटता से काग्रेस प्रत्याशी को जिताना है क्युकि हमारी जीत ही स्व,विधायक कलावती भुरिया की सच्ची श्रन्द्धाजलि होगी।तथा उनके अधुरे विकास कार्य को पुर्ण करना हमारा दुसरा लक्ष्य होगा। उन्होने इसकी और भी इशारा करते हुए कहा कि सत्तापक्ष वाले काग्रेस को कमजोर करने के लिए कार्यकर्ताओं को बरगलाने का भी काम करेगे ताकि यह काग्रेसी सीट उनके खाते मे चली जाए। इस और कडा़ई से ध्यान दिया जाकर अपनी एक जुटता पर ध्यान देकर पार्टी को मजबुत बनाए रखना है।



   ब्लाक अध्यक्ष ज्ञानसिह मुझाल्दा  ने  जिला अध्यक्ष श्री पटेल की अनुशंसा पर प्रत्येक बुथ पर दस दस युवाओ व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जोड़कर दल बनाए। जबकि. प्रत्येक बुथ पर अन्दर बैठने के लिए दो दो युवाओ को अलग से दल  के साथ जोडा़ गया।



  बैठक मे विधायक प्रतिनिधि खुर्शीद दिवान ने कोरोना योद्धा बनाने के लिए प्रत्येक पंचायत स्तर पर जिनकी मृत्यु कोरोना से हुई है उनकी सुची तैयार कर जिला काग्रेस को तत्काल सौपने की बात कही ताकि ऐसे कोरोना योद्धाओ की सुचि अखिल भारतीय काग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गाँँधी को भेजा जा कर  परिवार को शासन से लाभ दिलाया जा सके ।जिनको अभी तक कोई लाभ नही मील पाया है।


   इस बैठक मे ज्ञानसिह मुझाल्दा,आशिफ शेख,मोहनसिह जनपद सदस्य, सरपंचबंशी बारीया ,कुवरसिह खराडी़,थानसिह,बाथु भाई,राघुसिह खराडी़,गुलसिह जनपद सदस्य, सरपंच ढुडिया भाई,गुमानसिंहभाई,चमसिह भाई,


   चन्दर सिह,राहुल गेहलोद,डा,शब्बीर हमीदी,सोनु वर्मा,शंकरसिह,जुवानसिह,तड़वी कालुभाई,शाहिदभाई,रियाजभाई,जावेद खान,रालुभाई,आदि काफी सख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।



 

Share on WhatsApp