कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
स्थानीय संस्था एजुकेट गर्ल्स ने स्वयमसेवकों को कोविड महामारी के चलते राहत सामग्री के तौर पर 115 राशन किट वितरित किए।
संस्था के कट्ठीवाड़ा ब्लॉक प्रमुख दिलीप मण्डलोई ने बताया कि बालिका शिक्षा के लिए कार्य कर रही संस्था एजुकेट गर्ल्स के साथ कार्य कर रहे स्वयमसेवकों को संस्था द्वारा राहत सामग्री के रूप में 115 राशन किट वितरित किए। किट में आटा, दाल, चावल, तेल सहित साबन दिए गए। स्वयमसेवकों को कोरोना किट भी दिए गए। राहत सामग्री मिलने से स्वयमसेवकों में उत्साह था।
इस अवसर पर सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया और स्वयमसेवकों को वेक्सिनेशन के लिए भी प्रेरित किया गया।
Share on WhatsApp
