अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
अलीराजपुर स्थानीय जैन समाज द्वारा श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन के नेतृत्व में समाज जनों द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता को सौंपा उल्लेखनीय संपूर्ण भारतवर्ष ने 23 जून को 500 से अधिक स्थानों पर ज्ञापन सौंपा जा रहा है |
राजस्थान के जालौर एवं सिरोही जिले मैं अनूप मंडल द्वारा असामाजिक गतिविधियां की जा रही है जिसमें जैन समाज एवं सनातन धर्म के खिलाफ बिना किसी आधार के मनगढ़ंत आरोप जैन साधु एवं जैन संप्रदाय के विरुद्ध जहर घोलने का काम किया जा रहा है जिसमें मुख्य रुप से वर्तमान में चल रही कोरना महामारी संक्रमण के साथ प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप,बाढ़ एवं आतंकवादी गतिविधियां जैन लोग संचालित करते हैं जबकि जैन संप्रदाय पर इस तरह के अनर्गल आरोप लगाना पूरी तरह बेबुनियाद है इस मंडल द्वारा पूर्व में भी राजस्थान के कई क्षेत्रों में जैन साधु साधुओं पर हिंसक हमले भी किए गए तथा गांवो में हिंसा भड़काने एवं सांप्रदायिक सद्भावना को समाप्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिसके कारण वहां के जैन धर्म अनुयाई बहुत भयभीत हैं जिससे उनको अपने जान-माल का इस मंडल के कार्यकर्ताओं से खतरा है
ज्ञापन का वाचन अनीष जैन ने किया वहाँ श्री संघ के जवाहरलाल काकडीवाला, अजय मारवाड़ी, नितिन जैन, रोमिल काकडीवाला, कोकिल टांडावाला, गुड्डू जैन पूर्णिमा ग्रुप के राशिल जैन, मोहित जैन,आदिनाथ ग्रुप के गौतम टांडा वाला मेहुल जैन इंदौर के डॉक्टर आयुष जैन आदि उपस्थित थे
Share on WhatsApp
