जनशिक्षक के टिका लगवाने के बाद 44 ग्रामीणों ने लगवाया कोरोना टिका
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
यू तो ग्रामीण छेत्रो में टिकाकरण को लेकर कई भ्रंतिया है जिसे दूर करने के लिए ओर ग्रामीणों को टिका लगवाने के लिए प्रशासन जी तोड़ प्रयास कर रहा है।
ऐसी ही स्थिति विकास खण्ड के ग्राम बेहड़वा में बनी ग्रामीणों को टीकारण के लिए जागरूक करने गए एक जन शिक्षक नाहरसिंह भयडिया के सामने ग्रामीणों ने शर्त रख दी के आप पहले टिका लगवाइए फिर गांव के लोग लगवाएंगे। इसके बाद जनशिक्षक भयडिया ने वही ग्रामीणों के सामने कोरोना टिका लगवाया, इसका असर ऐसा हुआ कि जहां एक दिन पहले तक बेहड़वा ग्राम में मात्र दो लोगो ने टिकाकरण करवाया था वही जनशिक्षक भयडिया के कोरोना टिका लगवाने के बाद एक दिन में 44 लोगो ने कोरोनो का टीका लगवाया ओर अपने परिचितों को गाँव,फलिये के लोगो को भी टिका लगवाने के संकल्प लिया। जनशिक्षक भयडिया ने बताया कि मुझे पहले कोविड हो गया था इसलिए मैंने कोरोना का टीका नही लगवाया था, ग्रामीणों की भ्रांति दूर करने के लिए मेने बेहड़वा के पंचायत भवन में सभी के सामने टिका लगवाया। इधर बीआरसी राजेन्द्र बैरागी ने भी कोरोना का दूसरा टिका गुरुवार को लगवाया ओट लोगो से टिका लगवाने की अपील की |
Share on WhatsApp

