अलीराजपुर।
साहित्य मंच अलीराजपुर द्वारा ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को किया गया ।जिसमें नगर की ऊर्जावान उभरती हुई कई कवित्रीयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां वीणापाणि की वंदना से पुष्प लता शाह ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा पंचोली ने करते हुए सभी कवयत्रीयो को क्रमबद्ध काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया। कोरोना टीकाकरण, आत्मविश्वास, दोस्ती, नारी शक्ति, पृथ्वी संरक्षण, प्रकृति चित्रण, मन के भाव ,गांव को शहर बनाना ,बचपन की यादें, कोरोना काल, नारी समर्पण आदि ऐसे कई विषयों पर कवयित्रीयो ने अपनी उम्दा प्रस्तुति दी । करीब २ घंटे तक चले कार्यक्रम में कवियित्रीयों का ऐसा समां बांधा कि सभी मंत्र मुग्ध हो गए ।
इन कवियत्रीयों ने साहित्य मंच पर अपनी रसधारा बिखेरी
ऑनलाइन कवि सम्मेलन में ऋतु सोलंकी, ज्योति जोशी,सुरभि सपन जैन, सोनिया सर्राफ, कीर्ति राठौड़ ,आरती सोलंकी, किशोरी शाह, आरती शाह, ममता शर्मा,सोनू शर्मा, सुरभि रोमिल जैन,अयोध्या चौधरी, वंदना शर्मा , निकिता जायसवाल, प्रीती रेवडिया, दीपा सिहोटा, दर्शिता कापडिया आदि ने शानदार काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में मीना चौधरी राजकुमारी सोमानी उपस्थित थे ।मंच की आधार स्तंभ संयोजिका माधुरी सोनी ने सभी कवयित्रीयो की रचना की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व आभार माना।
Share on WhatsApp