आम्बुआ नए थाना प्रभारी योगेंद्र सोजतिया ने पद संभाला
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट ।
अलीराजपुर न्यूज की 20 मई को एक खबर वायरल हुई जिसमें आम्बुआ समदनी के युवक ने पुलिस थाना प्रभारी पर मार पीट का आरोप लगाते हुए विडियो के माध्यम से अपनी चोट बताई थी जिस पर जिले के सभी नेताओं ने भी प्रताड़ित युवक की सुध लेकर पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर को शिकायत की थी जिस पर लगभग 15 दिनों की जांच के बाद आज थाना प्रभारी भूपेंद्र खरतिया को लाइन अटैच किया गया व नए थाना प्रभारी के रूप में आज योगेंद्र सोजतिया ने पद संभाला लिया है।
युवक से मारपीट के मामले में केवल अलीराजपुर न्यूज ने खबर चलाई थी जिस पर आज यह कार्यवाही हुई युवक के परिजन व स्थानीय नेताओं ने अलीराजपुर न्यूज का आभार माना।
Share on WhatsApp
अलीराजपुर न्यूज़ की खबर

