आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
जिला कांग्रेस कमेटी जिला अलीराजपुर के तत्वाधान में आज चंद्रशेखर आजाद नगर में पूर्व विधायिका स्व. सुश्री कलावती भूरिया के श्रद्धांजली हेतु सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के भाबरा एवं आसपास के वरिष्ठ कांगे्रसजनों ने पूर्व विधायिका के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मदन डावर और ब्लाॅक कांगे्रस कार्यवाहक अध्यक्ष हरिश भाई भाबर ने अपने उद्बोधन कहा कि स्व. कलावती बहन ने अपने जीवन काल में सभी का कार्य किया उन्होने बीजेपी कांग्रेस एवं अन्य सभी कार्यकर्ताओं को समान दृष्टि में रखते हुए सभी का काम किया। हम सभी उनके ही समान दबंग नेता हमारे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल के साथ कलावती बहन के सपनो को साकार करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर तैयार है। कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुट बाजी नही है। कलावती बहन के जाने के बाद हम अकेले हो गए थे किंतु महेश पटेल ने सबको एक कर सबका होंसला बढाया है। अब हम फिर से समाज के लिए एवं पार्टी के लिए डंटकर कार्य करने के लिए तैयार है। किसी समय हमारी कलावती बहन ने क्षैत्र में विकास की गंगा बहाई थी उस गंगा को हम रोकेंगे नही महेश पटेल के नेतृत्व में इस क्षैत्र में पुनः विकास की गंगा बहेगी।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा कि कलावती बहन ने जोबट विधानसभा में कई विकास कार्यो को अंजाम दिया। इस क्षैत्र के पूर्व के नेता जिन क्षैत्रों तक कभी पहुंचे ही नही थे 2 वर्षो में हमारी कलावती बहन ने उन सुदूर क्षैत्रों में विकास कार्य करवायें है। कलावती बहन हर कार्यकर्ता के सुख दुख में साथ रही एवं सभी की समस्याओं जैसे हेंण्डपंप, डीपी विद्युत सप्लाई, सड़क, तालाब, रोजगार, आदि कार्यो को तुरंत करवाया। सभी क्षैत्रों में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कलावती बहन सबके कार्य करती थी किसी में भेदभाव नही रखती थी। आज हमें संकल्प लेना है कि जिला कांगे्रस कमेटी कलावती बहन के उन सपनों को एवं सभी कार्यो को जीवंत रखेगी। जिला कांग्रेस कमेटी हर कार्यकर्ता के साथ हमेशा खड़ी रहेगी और कलावती बहन के सपनो को साकार करेगी। कलावती बहन ने कमलनाथ जी के शासन में इस क्षैत्र में पानी की टंकी, आजाद कुटिया के यहां रोड आदि लगभग 50 लाख के कार्यो को स्वीकृत कराया किंतु यहां प्रशासन उन कार्यो को प्रगति नही दे रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी उन सभी कार्यो को अंजाम तक पहुचाकर रहेगी यही हमारे बहन के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। यदि भाजपा शासन उन कार्यो को पूर्ण नही करती है तो हम प्रशासन का विरोध करेंगे धरने पर बैठेंगे ओर उन कार्यो को पूर्ण कराकर रहेंगे।
महेश पटेल ने सभी कांग्रेसीयों से कहा कि आज हम यह भी संकल्प लेते है कि जिला कांगे्रस कमेटी के तत्वाधान में कलावती बहन की स्मृति में अलीराजपुर जिले के प्रत्येक ग्राम में प्रत्येक बुथ लेवल क्षैत्र में राजापूरी, केसर आदि उच्च प्रजाति के आम के संपूर्ण जिले में 10 हजार वृक्ष लगाऐंगे। यह आम के वृक्ष हमारी बहन की पर्यावरण से प्रेम को सदैव याद दिलाते रहेंगे। साथ ही यह वृक्ष कुछ वर्षो बाद किसी परिवार के लिए आमदनी का साधन साबित होंगे।
अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने कहा कि कलावती बहन झांसी की रानी की तरह थी उनके नही होने से आप हमको बहुत दुख है किंतु जोबट क्षैत्र के सभी कार्यकर्ता अपने आपको अकेला ना समझे आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा है हम सभी एक परिवार के है आप सभी के सुख दुख में मै, पटेल परिवार और जिला कांग्रेस कमेटी हमेशा साथ रहेगी। भविष्य में कांग्रेस हाईकमान जिसे भी जोबट विधानसभा का के प्रत्याशी के लिए खडा करेगी उसे हम सभी मिलकर जिताऐंगे ओर कलावती बहन के सपनो को साकार करायेंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष लईक भाई, भारता भाई, दीलीप भाई, नारायण भाई अरोरा, पूर्व पार्षद शारदा बाई, खुर्शीद अली दीवान, हीरा भाई, नवलसिंह, दलसिंह भाई, अजयसिंह, इरशाद भाई, जुवानसिंह, अखलाख भाई एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share on WhatsApp
