टीआई दिनेश सोलंकी को सौंपा आवेदन
अलीराजपुर न्यूज़ ब्यूरो।
प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के द्वारा गत दिवस उज्जैन में विश्वव्यापी कोरोना वायरस बीमारी के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर पूरे प्रदेश में जहा एक और भाजपा की ओर से उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के आवेदन दिए जा रहे हैं इसी क्रम में जिला मुख्यालय अलीराजपुर पर भाजपा नेताओं ने कोतवाली जाकर थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी को एक लिखित आवेदन सौंपा। भाजपा जिला महामंत्री संतोष परवाल, नपाध्यक्ष रितेश डावर व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से थाने पर जाकर आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि पूर्व सीएम कमलनाथ कोरोना वायरस के विश्वव्यापी लहर को इंडियन वैरिएंटर बताकर दुष्प्रचार कर रहे हैं, इस प्रकार का बयान पूर्व सीएम कमलनाथ को शोभा नहीं देता है। जबकि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र व राज्य की सरकार कोरोनावायरस जैसी व्यापक बीमारी से लड़ने के लिए पुरजोर ढंग से जनता के हित में सभी समुचित कदम उठाते हुए व्यापक प्रयास कर रही है। पूरे देश प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है और दोनों नेता पूरे देश और प्रदेश से इस बीमारी का समूल नाश करने के लिए कृत संकल्पित होकर पूरी ताकत से काम कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि पूर्व सीएम कमलनाथ के इस बयान के खिलाफ भोपाल में उनके खिलाफ भाजपा द्वारा एक एफआईआर पहले ही दर्ज करवाई जा चुकी है। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में अब भाजपा की ओर से सीएम कमलनाथ के खिलाफ आवेदन देकर एफआईआर की मांग का आंदोलन किया जा रहा है। अलीराजपुर में भी इसी क्रम में यह आंदोलन किया गया।
Share on WhatsApp

