कानूनी कार्यवाही करने की रखी मांग
आंबुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
भाजपा मंडल व युवा मोर्चा द्वारा आज आम्बुआ थाना प्रभारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ द्वारा कोरोना बीमारी के मद्देनजर गलत बयान बाजी करने आदि के आरोप लगाकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री विकास माहेश्वरी ;विक्की ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा कोरोना महामारी पर उज्जैन तथा पार्टी बैठक में गलत तरीके से बयान बाजी किए गए जिस कारण देश विदेश में भारत की छवि धूमिल हो रही है ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयानों का आम्बुआ भाजपा मंडल घोर निंदा करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए आम्बुआ थाने पर आज 24 मई को एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया। इस अवसर पर अनिल खंडेलवाल ;मंडल महामंत्री होजेफ़ा बोहरा ,शुभम क्षिरसागर, ताहेर बोहरा, राकेश राठौड़ आदि उपस्थित थे ।
Share on WhatsApp