बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
मंगलवार को दोपहर पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौड़ ने ग्राम बड़ी खट्टाली क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। एवं ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की महेश पटेल ने ग्राम के चार मृतक परिवारों के परिवार से भेंट की एवं उन्हें सांत्वना दी इस अवसर पर रमेश मेहता, सोनू वर्मा, चैनसिंह डावर ,दिलु कनेर ,भारत सिंह मसानी मुकेश , हित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता आपके साथ थे महेश पटेल ने ग्राम के स्थित भील पलिया के लगभग 25 परिवारों से भेट की उन परिवारों ने बताया कि उन्हें खाद्यान्न की पात्रता पर्ची नहीं मिली और ना ही सोसाइटी से उन्हें खाद्यान्न मिल रहा है। इस पर पटेल ने तत्काल सीओ जिला पंचायत अलीराजपुर को दूरभाष पर सारी जानकारियां दी एवं अवगत कराया कि इन गरीब परिवारों को तत्काल पात्रता पर्ची मिलना चाहिए। इस संबंध में पटेल ने जिला खाद्य अधिकारी अलीराजपुर को भी दूरभाष पर अवगत कराया। एवं आवश्यक निर्देश देने की पहल की पटेल ने ग्राम में ग्रामीणों के ओटले की तोड़फोड़ पर गहन नाराजगी व्यक्ति की एवं कहा कि बायपास मार्ग बनना था हर जगह बायपास मार्ग ग्राम के बाहर बनता है। लेकिन बड़ी खट्टाली में जानबूझकर बाजार से रोड निकाला जो कि प्रशासन ने मात्र दबाव में कार्य किया। पटेल ने रोड निर्माण पर तीव्र असंतोष व्यक्त किया पटेल ने ग्रामीणों से अनेक समस्याओं पर चर्चा की एवं निराकरण का आश्वासन दिया। आपने बताया कि बिना ओटले के तोड़फोड़ से भी रोड बन सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया।
