डामोर के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास

सांसद गुमानसिंह डामोर संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभा के लिए रखते है समभाव, 

भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने सांसद डामोर की गिनाई उपलब्धियां

आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।

सांसद डामोर मिलनसार व्यक्ति होकर एक ईमानदार सांसद है तथा सभी पार्टी जनों और सभी विधानसभा क्षेत्रों पर समभाव रखते हैं। सांसद गुमानसिंह जी डामोर के खिलाफ सोशल मीडिया में अनर्गल आरोप लगाकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। बगैर सोचे समझे किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप.प्रत्यारोप लगाना एक मूर्खतापूर्ण बात होकर राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उक्त बात भाजपा के जिला अध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने गत दिवस जारी अपने एक प्रेस नोट के माध्यम से कही।



 भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि  विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर रतलाम झाबुआ एवं अलीराजपुर के सांसद डामोर के संबंध में  कुछ झूठी खबरें चलाई जा रही कि सांसद डामोर अलीराजपुर क्षेत्र की उपेक्षा कर रहे हैं तथा इस विधानसभा क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि सभी जानते हैं कि आप पूरे लोक सभा क्षेत्र का समय समय पर दौरा करते रहते हैं उनके दौरे कार्यक्रम को ध्यान से देखें तो मालूम होगा कि सांसद गुमानसिंह जी डामोर जब से चुनाव जीते हैं तब से हर दिन क्षेत्र के किसी न किसी जगह का दौरा करते रहते हैं। यही नहीं आप जिस जगह पर जाते हैं वहां होने वाली वाजिब मांग को तुरंत पूरा करने का प्रयास करते हैं और बड़ी कोई क्षेत्र की मांग हो तो उसको भोपाल अथवा दिल्ली के लिए प्रयास करने लगते हैं ।



 

सांसद महोदय ने ये अब तक ये काम किए

भाजपा जिलाध्यक्ष ठकराला ने कहा कि याद रहे की जब अलीराजपुर क्षेत्रों में अति वृष्टि हुई तब आपने  तत्काल भोपाल जाकर लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात कर किसानों की होने वाली कठिनायों से रूबरू जाकर बताया था इस कारण भोपाल से कई प्रकार की सहायता किसानों को प्रदान की गई थी। अलीराजपुर मैं वर्षों पुरानी रेल की सुविधा भी इस क्षेत्र को सांसद महोदय के प्रयास से प्राप्त हुई थी इसके अतिरिक्त जिले को अक्सीजन कंसेनट्रेटर दिए ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग की पर्याप्त व्यवस्था सांसद के द्वारा की जा रही है। जिला अस्पताल को पिछले वर्ष सांसद निधि से 10 लाख दिए। आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के नाते जिले के हित में अच्छे निर्णय लिए सेवा बस्तियों में अनेकों को सेवाएं दी। अनेको विकास कार्य की सौगात जिले को दी आने वाले दिनों में सांसद गुमानसिंह डामोर के प्रयासों से  सीटी स्कैन मशीन की सुविधा जिले को मिलने वाली है एवं ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है। वही माननीय सांसद गुमानसिंह डामोर महोदय जिले के लिए हर संभव प्रयास करते रहते हैं।

Share on WhatsApp