बुद्ब पूर्णिमा के दिन अलीराजपुर जिले के 5000 घरों में होगा गायत्री यज्ञ,
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार का आयोजन
आलीराजपुर न्यूज ब्यूरो।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्बारा देश में वैश्विक कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए एक ही दिन में व एक साथ ओर एक ही समय पर चालीस लाख घरों में गायत्री यज्ञ संपन्न किए जाएंगे। जिला समन्वयक संतोष वर्मा ने बताया कि इन दिनों दुनिया कोरोना महामारी के संकट से जूझ रही है। चारों ओर भई और आशंका का वातावरण बनता जा रहा है। दुनिया के अधिकांश देश कोरोना वायरस की आपदा झेल रहे हैं।
इसी श्रंखला में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर अलीराजपुर जिले के 5000 घरों में ग्रहे . ग्रहे गायत्री यज्ञ 26 मई बुद्ध पूर्णिमा के दिन प्रातः9 से 11बजे तक एक साथ एक समय पर 24 बार गायत्री महामंत्र सेए 5 बार महामृत्युंजय मंत्र सेए 3 बार कोरोना कृमि नाशक मंत्र से आहुति देकर यज्ञ सम्पन्न किये जायेंगे। गे उन्होंने यज्ञीय विज्ञान के आधार पर जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ के द्बारा जो शक्तिशाली तत्त्व वायुमंडल में फैलाये जाते हैंए उनसे हवा में घूमते असंख्यो रोग . कीटाणु सहज ही नष्ट होते हैं। उसी प्रकार मंत्रोच्चारण से भी एक विशिष्ट प्रकार की ध्वनि तरंगें निकलती हैं और उनका भारी प्रभाव विश्व व्यापी प्रकृति परए सूक्ष्म जगत परए तथा प्राणीयों के स्थूल तथा सूक्ष्म शरीरों पर पड़ता है। इसलिए कोरोना महामारी से बचने का. यज्ञ एक सामूहिक उपाय है।
जिले के 5000 घरों में गायत्री यज्ञ शासन. प्रशासन द्बारा निर्धारित कोरोना गाइडलाइन के नियमों के अनुसार प्रत्येक परिजन स्वयं अपने घर में गायत्री यज्ञ संपन्न करेगा।
गृहे . गृहे गायत्री यज्ञ के प्रभारी अलीराजपुर से बद्री लाल राठौड़ जोबट से श्री शिवराम वर्मा उदयगढ से चंदन पंवार बोरी से श्रीमती सीमा पटेल चन्द्रशेखर आज़ाद नगर से बाबूलाल वाणीए कट्ठीवाडा से खुरबान सिंह तोमर सोण्डवा से रकनसिंह भयडिया और छकतला से रामलाल तोमर है।
गायत्री परिवार के सभी परिजन मिलकर इस महामारी की आपदा से बचने . बचाने के लिये घर . घर यज्ञ के लिए भरपूर प्रयास कर मोबाइल से जन सम्पर्क कर मोबाइल पर ही यज्ञ के ईच्छुक परिजनों को यज्ञ का प्रशिक्षण दे कर पंजीयन कर रहे है।
जिले के जोबट से गायत्री परिवार के वरिष्ठ डॉ शिवनारायण सक्सैना व अलीराजपुर से गायत्री परिवार के ट्रस्टी रणछोड राठौड़ए जगदीश राठौड़ पिपलियावाट वाले ने अलीराजपुर के सभी समाज प्रमुखों से आव्हान किया है कि वे भी इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपने समाज के सभी लोगों को अपने घरों में गायत्री यज्ञ कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन करते हुए संपन्न करने के लिए प्रेरित करें।

