मंडी में पहुंचकर पूर्व विधायक ने लिया जायजा
आलीराजपुर न्यूज़।
केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार द्वारा लगातार किसानों के हित में फैसले लिए जा रहे है वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बावजूद किसानों के हित को देखते हुए तमाम प्रकार की सुविधाएं केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही है हाल ही में केंद्र सरकार ने किसानों के खाते मे दो.दो हजार रूपए की किश्त जमा कराई है वही कोरोना संक्रमण से अंतराष्ट्रीय बाजार में रासायनिक पदार्थ के भाव बढ़ गए है जिसके कारण डीएपी खाद भी महंगी होना तय थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित को ध्यान में रखकर डीएपी खाद पर 140 प्रतिशत की सब्सीडी देने के आदेश दिए है जिसके चलते डीएपी पर 500 रूपए प्रतिबोरी के स्थान पर 1200 रूपए प्रतिबोरी की सब्सीडी मिलेगी। इस सब्सीडी से किसानों को 2400 रूपए प्रतिबोरी से मिलने वाली डीएपी मात्र 1200 रूपए में ही प्राप्त होगी। इस सब्सीडी का 14 हजार 775 करोड़ रूपए का अतिरिक्त वहन केंद्र सरकार द्वारा किया जाएगा। यह बात आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने गुरूवार को आम मंडी में उपस्थित किसानों के बीच कहीं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रितेश डावरए मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा मौजूद थे। चौहान ने वनोपज के चलते किसानों की आय में वृद्धि होने व वनोपज के फायदे उपस्थित किसानों को बताए।
आम मंडी का जायजा लेकर बोली में हुए शामिल
पूर्व विधायक चौहान सुबह 8 बजे मंडी परिसर पहुंचे जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर किसानों से बातचीत की। जिसके बाद आम की बोली प्रारंभ की गई। मंडी में कुक्षीए बडवानीएमनावरए धामनोदए कसरावद व स्थानीय व्यापारियों द्वारा भाग लेकर आम की बोली लगाई गई। इस दौरान पूर्व विधायक चौहान ने मंडी कर्मचारी एवं मंडी में बोली लगाने वालो को निर्देशित किया कि जो भी किसान आम लेकर मंडी परिसर में आ रहा है उसकी फसल का उचित मुल्य उसे प्राप्त हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए किसी भी प्रकार की शिकायत यदि उन्हें मिलती है तो उनके द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री से वीसी में जोबट में १०० बेड अस्पताल की रखी मांग
मंडी परिसर में आम की बोली जय लगाने के बाद पूर्व विधायक चौहान द्वारा इंदौर संभाग के जिलो की क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप में कोरोना संबंधित चर्चा में वीडिया कांफ्रेसिंग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से आलीराजपुर जिले के जोबट के अस्पताल को 100 बेड के अस्पताल की व्यवस्था कर सिविल अस्पताल का दर्जा देने एवं जिले में रिक्त पदो पर डॉक्टरों व स्टाफ की कमी को पूरा करने की मांग की। जिसकी सहमती नपा अध्यक्ष रितेश डावर एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह द्वारा भी जताई गई। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा आश्वस्त किया गया कि आलीराजपुर जिले में किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। जो जो आवश्यक होगा वह सब जिले को प्राप्त होगा।
।
०००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००००
