जोबट विधानसभा कि दिवंगत विधायक भूरिया की स्मृति में बांटे उपकरण
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट।
जोबट विधानसभा क्षेत्र की दिवंगत विधायक सुश्री कलावती भूरिया की स्मृति में लाड़की देवी भूरिया चैरिटेबल ट्रस्ट ने झाबुआ एवं जोबट विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन भेंट की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युकां प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, यूकां लोकसभा अध्यक्ष आशीष भूरिया, करणसिंह भूरिया आदि मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी एवं बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयगढ़ पहुंचे । यहां उन्होंने सीबीएमओ डॉक्टर मोतीसिंह, बीएमओ डॉ अमित दलाल को यह ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन प्रदान की। गौरतलब है कि झाबुआ विधानसभा का बोरी क्षेत्र उदयगढ़ विकासखंड का हिस्सा है। ग्राम-अंचल में दो ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन आ जाने से विपरीत परिस्थिति में स्थानीय स्तर पर ही ग्रामीणों को प्राथमिक राहत मिल सकेगी।
*कोरोना संक्रमित मरीज के लिए महत्वपूर्ण उपकरण*
बीएमओ डॉ अमित दलाल ने बताया कि उक्त ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर स्लाइन के माध्यम से सेल्फ ऑक्सीजन जनरेट करता है। 24 घंटे में इसका पानी चेंज करना होता है। कंस्ट्रेटर की खूबी यह है कि इससे से नेबुलाइजेशन भी होगा। नेब्युलाइज़र का उपयोग आमतौर पर सिस्टिक फाइब्रोसिस, अस्थमा, सीओपीडी और अन्य सांस के रोगों के उपचार के लिए किया जाता है। कोरोना संक्रमित मरीज के लिए यह उपकरण काफी लाभदायक साबित होता है।
इस मौके पर विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 से सभी जूझ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सुविधाओं का अभाव है, ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक इलाज को दृष्टिगत रखते हुए यह भेंट दी गई ।
डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा कि कोरोना महामारी लगातार नए स्वरूप में सामने आ रही है, बच्चों में भी इसका प्रभाव देखने में आ रहा है। दिवंगत विधायक बहन कलावती की स्मृति को लोकहित से जोड़ने का यह छोटा सा प्रयास किया गया है।
लाड़की देवी भूरिया चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष कल्पना भूरिया ने बताया कि जोबट विधानसभा अंतर्गत उदयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मिशन हॉस्पिटल जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाबरा मे एक एक ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भेंट की गई है। आगामी एक-दो दिन में कट्ठीवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र को भी यह मशीन प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी स्टाफ के अतिरिक्त झाबुआ युकां जिलाध्यक्ष विजय भाबर, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस ज्ञानसिंह मुझाल्दा, सरपंच गजराज मौर्य, दीपक भूरिया, बोरी सरपंच बंशीलाल बरिया, ठाकुर आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
Share on WhatsApp



