नगर के मंदिर में कोरोना नाश यज्ञ करवाएगी कांग्रेस
अलीराजपुर न्यूज।!
जिला मुख्यालय पर पदस्थ एसडीएम लक्ष्मी गामड की तानाशाह एवं दुव्यहारपूर्ण कार्यप्रणाली से जनप्रतिनिधि सहित आम जनता,व्यापारी ओर सरकारी अमला काफी परेशान है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने इन्हें तत्काल हटा कर किसी योग्य न्याय प्रिय एसडीएम को यहां पदस्थ करने की मांग प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर से की है।आपने बताया कि जिस ढंग से एसडीएम का व्यवहार होना चाहिए वैसा व्यवहार नही है। कोरोना काल मे इनके द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता को जबरन परेशान किया गया। पिछले कोरोना काल मे भी यह एसडीएम काफी विवादित रही थी।नागरिकों के साथ अभद्र भाषा का उपयोग कर उन्हें परेशान किया गया था।गत दिनों कृषि मंडी में आम की बिक्री करने आये गरीब आदिवासी किसानों और व्यापारियों को जबरन परेशान किया गया।कांग्रेस नेताओं के दखल के बाद किसानों के आम की खरीदी की गई।भाजपा सरकार में बैठे जिले के प्रभारी मंत्री,भाजपा नेता,आपदा संकट प्रबंधन समिति के सदस्य भी ना जाने क्यों दुम दबा कर डरे छुपे बैठे है।पटेल ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए गामड को हटाकर किसी योग्य,सहज सरल कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को अलीराजपुर का एसडीएम बनाये जाने की मांग रखी है।
कोरोना नाश यज्ञ किया जाएगा
इस कोरोना महामारी से अनेक लोग असमय कलकवलित हो गए है और अनेग लोग अस्पतालों में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं।कोरोना ने परिवार के परिवार उजाड़ दिए है साथ ही देश की आर्थिक प्रगति की भी कमर तोड़ दी है।आज हर कोई शख्स कोरोना से हैरान परेशान है।कोरोना की महामारी से आलीराजपुर जिला सहित देश प्रदेश जल्द मुक्त हो इस उद्देश्य जिला कांग्रेस कमेटी शीघ्र ही नगर के मंदिर में कोरोना नाश यज्ञ कर ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि इस महामारी को जल्द खत्म कर उत्तम स्वास्थ्य, सम्रद्धि,सुख शांति का माहौल निर्मित हो। इसमे प्रभारी मंत्री,सांसद,भाजपाध्कांग्रेस नेता,कार्यकर्ता आम जनता सभी को कोविड गाइड लाइन का पालन के साथ आमंत्रित किया जाएगा।
Share on WhatsApp