आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आम्बुआ (अलीराजपुर) क्षेत्र में कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है जिसके कारण अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ-साथ शराब की दुकानों पर भी ताले लगे हुए हैं प्रमुख सड़क मार्ग पर होने के बावजूद अंग्रेजी शराब की दुकान से लाखों की शराब चोरी हो जाना आश्चर्यजनक घटना मानी जा रही है इतनी शराब कोई झोले में भर कर नहीं ले गया होगा इसे ले जाने के लिए कोई वाहन की जरूरत पड़ी होगी मगर इतने समय तक पुलिस गश्त वाले कहां थे यह भी कम आश्चर्यजनक नहीं माना जा रहा है |
हमारे संवाददाता को विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आम्बुआ में संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान जो कि विगत माह से लॉकडाउन के कारण बंद है मैं 18-19 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर दुकान तथा गोदाम में प्रवेश किया तथा एक अनुमान के अनुसार लगभग 77 पेटी किंगफिशर बियर की तथा कुछ अन्य ब्रांड की शराब चुरा कर ले गए जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 150000 (डेढ़ लाख) से अधिक की मानी जा रही है |
घटना की खबर सुबह 9:00 बजे पड़ोसियों से पता लगी जिसके बाद आम्बुआ थाने पर घटना की सूचना दी जाने की जानकारी दुकान कर्मचारी ने संवाददाता को दी इतनी बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां कोई झोले थैले में भरकर नहीं ले जा सकता इसके लिए किसी वाहन को इस्तेमाल किया गया होगा इतने समय तक पुलिस गस्त के जवान तथा गश्ती वाहन कहा था जो कि चोर प्रमुख मार्ग से शराब उठा कर ले भागे पता चला है कि काउंटर की ड्रोज में रखे लगभग 1800 नगदी भी चोर ले गए।


