कोरोना काल में गरीबों को निशुल्क दिए जा रहे अनाज में जमकर हो रही कालाबाजारी,

पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने सोसायटीयों व समूहों के द्वारा वितरित किए गए अनाज की भौतिक सत्यापन की मांग की

अलीराजपुर न्यूज।

कोरोना काल को देखते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए गेंहू, चावल, दाल,नमक, मसाला के निशुल्क दिए जाने की योजना को आलीराजपुर जिले में कार्यरत सोसायटी के सेल्समेनो और समूहों में कार्यरत लोगों द्वारा जमकर पलीता लगाते हुए भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी शिकायते विभिन्न क्षेत्रों से उनके पास पहुंच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक और संकट को देखते हुए आम आदमी का भरण पोषण ठीक ढंग से हो सके इसके लिए निशुल्क राशन की व्यवस्था की गई है लेकिन सोसायटीयों द्वारा कहीं कहीं राशन पात्र व्यक्तियों को नहीं दिया जा रहा तो कहीं अनाज तो वितरित किया जा रहा लेकिन उक्त अनाज का मुल्य हितग्राहियों से वसूला जा रहा है। उक्त मामले को लेकर विभिन्न ग्राम पंचायतों से शिकायत प्राप्त होने के बाद कलेक्टर सुरभि गुप्ता से यह मांग करता हूं कि वे अपनी प्रशासकीय टीम को ग्रामीण क्षेत्र में लगाए ताकि गरबों को निशुल्क और पूरा अनाज मिल सके। यह बात आलीराजपुर के पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं है।


जांच की मांग

प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान ने बताया कि उनके पास घोंघसा, अंजदा, बड़ा उंडवा, कसबा जोबट एवं बड़ी गेंद्र क्षेत्र सहित कई अन्य क्षेत्रो से सोसायटीयों एवं समूहों द्वारा ठीक से अनाज वितरित ना करते हुए कम मात्रा में अनाज देने एवं निशुल्क वितरित अनाज के पैसे लिए जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा उनसे की है। चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को 4 किलो गेंहू एवं 1 किलों चावल प्रतिमाह के हिसाब से निशुल्क दिया जाना है लेकिन इतने भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसकी जांच जिला प्रशासन को करना चाहिए साथ ही जिन लोगों को सोसायटीयों द्वारा अनाज वितरित किया गया है उन्हें किस मात्रा में अनाज दिया गया है व कितना पैसा लिया गया है इसकी भी जांच की जाना चाहिए।

औचक निरीक्षण करें प्रशासन

प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व विधायक चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अपनी टीम बनाकर जिसमें पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीएम भी शािमल हो उनके द्वारा समूहों एवं सोसायटीयों में वितरित हो रहे अनाज की औचक निरीक्षण कर जांच की जाना चाहिए। ताकि हितग्राहियों को उनका पूरा लाभ मिल सके। पूर्व विधायक द्वारा ग्राम पंचायतों में रह रहे शिक्षित युवा वर्ग से अपील की है कि वे भी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर हो रही गड़बडियों को दूर करते हुए हितग्राहियों को पुरा अनाज दिलवाए और यदि कोई कमी पेशी नजर आ रही हो तो वे सीधे मुझसे संपर्क कर शिकायत करे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

Share on WhatsApp