योग्य और जिताऊ प्रत्याशी होगा सर्वमान्य, एकजुटता के साथ लड़ेंगे- महेश पटेल
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ
कोरोना महामारी के काल में जिले की जोबट विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय दबंग विधायक सुश्री कलावती भूरिया के इस बीमारी की चपेट में आकर निधन हो जाने के बाद से ही जोबट विधानसभा सीट को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में प्रत्याशियों को लेकर गहन गंभीर चर्चाओं का दौर इन दिनों जिले की राजनीति का तापमान बढ़ाए हुए हैं।हालांकि उपचुनाव कब होंगे इसको लेकर अभी कोई सुगबुगाहट नहीं है। हालांकि विधानसभा सचिवालय से मिली रिपोर्ट पर प्रदेश चुनाव आयोग ने जोबट विधानसभा सीट को रिक्त घोषित जरूर कर दिया है किंतु अभी उपचुनाव को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए हैं। वैसे भी कोरोना काल चल रहा है ऐसी स्थिति में निर्धारित 6 माह में जोबट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो जाएंगे इसको लेकर भी संशय बना हुआ है। इसी बीच मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने जोबट में विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक बड़ा बयान प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मीडिया में जारी किया है।
आगामी जोबट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस हाईकमान किसी भी योग्य ओर जिताऊ कांग्रेस नेता को उम्मीदवार नियुक्त करें वो हमको सर्वमान्य रहेगा। जिला कांग्रेस पार्टी पूरी एकजुटता के साथ दमदार तरीके से यह उपचुनाव लड़ेगी ओर भारी मतों से विजय होगी।यह बात प्रेस नोट के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने कही है।आपने बताया कि कोरोना की महामारी में हमने आलीराजपुर झाबुआ जिले की कांग्रेस पार्टी की एक मजबूत, जुझारू,दमदार ओर अपार जनाधार वाली कांग्रेस नेत्री एवं जोबट विधायक कलावती भूरिया को असमय खो दिया है।उनके निधन से आज हर कोई स्तब्ध ओर शोक संतृप्त है।पार्टी के लिए यह अपूरणीय भारी क्षति है।कांग्रेस संगठन की मजबूती ओर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कलावती भूरिया द्वारा दिये गए अहम योगदान को कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र की जनता बरसो तक नही भूल सकती है।उनके निधन के पश्चात जोबट विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है।इस सीट से उम्मीदवारी जताने के लिए अनेक कांग्रेस नेताओं के नाम सोशल मीडिया,अखबारों में उछलने लगे हैं।पटेल एवं राठौर ने कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पहले एकजुटता के साथ उपचुनाव की रणनीति पर आवश्यक चिंतन मनन करें। ऐसे योग्य कर्मठ उम्मीदवार को टिकट मीले जो स्व.कलावती भूरिया के अधूरे सपनो को पूरा कर सके साथ ही क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं और आम जनमानस को साथ मे लेकर क्षेत्र के विकास में अहम योगदान दे सके। पटेल ने साफ तौर पर कहा है की टिकट मांगने का सभी को अधिकार है अपने स्तर से कांग्रेस नेता भले ही टिकट के लिए प्रयास करे किंतु अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान का ही सर्व सम्मति से मानना पड़ेगा। जोबट उपचुनाव में हाईकमान जिसे भी टिकट दे उस उम्मीदवार को पूरी ताकत के साथ एकजुटता के साथ हमे जीताना होगा।इस उप चुनाव में भितरघात ओर गद्दारी कतई बर्दाश्त नही की जाएगी।जिस प्रकार दमोह उपचुनाव में कांग्रेस ने भारी मतों से विजय हासिल की है उसी तरह जोबट का यह कांग्रेसी किला फिर से फतह करना होगा।पटेल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ,पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक कांतिलाल भूरिया एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में होने वाले जोबट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की प्रचंड मतों से जरूर जीत हासिल होगी।ओर यही स्व. कलावती भूरिया के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चुनावी चर्चा
जब से जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया का इंजन हुआ है उसके बाद से ही जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोबट उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों के गांव वायदों का दौर आरंभ हो गया है इसके लिए सोशल मीडिया पर बाकायदा जोबट उपचुनाव चर्चा के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस पर जिले के गणमान्य नागरिकों बुद्धिजीवी पत्रकारों व कांग्रेश भाजपा के जनप्रतिनिधि वह कार्यकर्ता गण अपने अपने विचार रख रहे हैं हालांकि यह सिर्फ सोशल मीडिया की कवायद भर ही है, प्रत्याशी कौन-कौन होंगे वास्तविक फैसला तो बीजेपी व कांग्रेस के प्रदेश संगठन में व नेतृत्व के द्वारा ही निराकृत किया जाएगा। किंतु तब तक नागरिक गण अपने मन की बात करने से नहीं चूक रहे हैं।
Share on WhatsApp
