रतलाम के बीजेपी विधायक गरीबों के मसीहा चैतन्य काश्यप कि क्षेत्रवासियों ने की प्रशंसा माना आभार

विधायक काश्यप ने 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें सांसद गुमान सिंह डामोर के द्वारा जोबट कोविड केयर सेंटर में भिजवाई

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

 रतलाम शहर के बीजेपी विधायक व गरीबों के मसीहा चेतन काश्यप द्वारा जोबट कोविड केयर सेंटर के लिए 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें जोबट नगर को मिलने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक कश्यप की प्रशंसा कर आभार माना। रतलाम विधायक कश्यप ने सांसद डामोर के कहने पर ऑक्सीजन मशीनें क्षेत्रीय सांसद गुमान सिंह डामोर के द्वारा जोबट कोविड सेंटर में भिजवाई |



  साथ ही जोबट क्षेत्र के समाजसेवियों के द्वारा 50 पल्स ऑक्सीमीटर भेंट की गई। क्षेत्र के समाजसेवी मुकाम सिंह डावर, वानप्रस्थी राजेंद्र सोनी, धर्मेंद्र सोनी, राजेंद्र टवली, प्रदीप जैन, मेवालाल अग्रवाल, रमेश टवली आदि विशेष रुप से उपस्थित होकर इस कोरोना महामारी को हराने के लिए भविष्य में और भी शासन प्रशासन को सहयोग देने का वादा किया इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उपस्थित थे। 

केंद्रीय मंत्री पटेल ने सभी दानदाताओं की प्रशंसा कर इस महामारी में बढ़-चढ़कर शासन का सहयोग करने पर उन्होंने सभी समाज सेवकों का धन्यवाद दिया। और कहा कि इस समय सभी को मिलकर इस कोरोना महामारी से निपटना है। इस समय जो समाज मदद कर रहा है वह भारत की ताकत है सेवा का भाव परोपकार का भाव है।

 जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की बात को भी पुरजोर ढंग से दानदाताओं ने समर्थन करते हुए भरपूर सहयोग देने का वादा किया इस अवसर कई नेता, कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Share on WhatsApp