केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने किया आजद को नमन

पूर्व विधायक की मांग पर वाचनालय को शुरू करने के कलेक्टर को निर्देश

5 हेक्टर में स्वीकृत आज़ाद पार्क को भी आधुनिक बनाने के लिए कहा

आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट

मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज़ाद की जन्मस्थली जाकर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान आजादी स्मृति मंदिर में बने वाचनालय को प्रारंभ करने के लिए पूर्व विधायक माधवसिंह डावर ने मंत्री श्रीपटेल से कहा।


 इस पर मंत्री जी ने कलेक्टर सुरभि सुरभि गुप्ता को निर्देशित किया के आजादी स्मृति मंदिर में बने एक कक्ष को वाचनालय के रूप में जल्द विकसित किया जाए।  इसके लिए जरूरी पुस्तकें एवं अन्य फंड वे उपलब्ध करवाएंगे। वाचनालय ऐसा बने की यहां आने वाले को सर्वसुविधा युक्त वाचनालय के साथ लाइट,टेबल ओर सही वातावरण मिले।


 इसी के साथ आजादी स्मृति मंदिर में आजाद के लगे हुए विभिन्न चित्रों को एवं उनकी जीवनी से  जुड़ी स्मृतियों को पूर्व विधायक श्री डावर ने मंत्री जी को बताया। डावर के विधायक  रहते स्वीकृत हुए 1 करोड़ से अधिक के स्मृति मंदिर को देखकर संस्कृति मंत्री ने खुशी  जाहिर की इसके बाद बस स्टैंड स्थित आजमगढ़ प्रतिमा को भी मंत्री जी ने नमन किया।

  यहां श्री डावर ने संस्कृति मंत्री को बताया कि पहाड़ी पर 5 हेक्टर भूमि कलेक्टर ने आजाद पार्क बनाने के लिए स्वीकृत की है। यही पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की एक 51 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाना है इसकी डीपीआर हम बना रहे हैं। मंत्री जी को बताया कि शहीद आज़ाद की माताजी से मिलने आज़ाद एक बार आये तो कड़े पहरे के कारण इसी जगह रुके ओर साधु का वेश बदल कर अपनी माता जी से मिले थे। मंत्रीजी ने कलेक्टर से कहा की आज़ाद पार्क अत्याधुनिक होना चाहिए, इसके लिए यदि अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो केंद्र सरकार पूरा करेगी। यह पर केवल पार्क बनके ही ना रह जाए, यहां पर बाहर से आने वालों के लिए थोड़ी देर विश्राम के कमरे एवं अन्य सुविधा के साथ के साथ आजाद से जुड़ी हर स्मृति  होना चाहिए। आने पीढ़ियां शहीदों को याद करें यही देश के प्रधान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी लक्ष्य है।  इसके लिए हम प्रतिबद्ध है उन्होंने कलेक्टर को आजाद पार्क के लिए 5 हेक्टर भूमि देने के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री जी के शहीद को नमन करने के दौरान नगर पूर्व विधायक माधोसिंह डावर के साथ नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, कलेक्टर सुरभि गुप्ता,एसडीएम किरन आंजना, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp