जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव कल अलीराजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे
अलीराजपुर न्यूज़।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री दत्तीगांव सबसे पहले सुबह 11:00 बजे मंडी परिसर में चुनिंदा कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना से लड़ने के लिए जनजागृति के लिए चलने वाले अभियान में शामिल होंगे उसके बाद प्रभारी मंत्री दत्तीगांव दोपहर 1:00 बजे सोंडवा एवं दोपहर 3:00 बजे छकतला पहुंचेंगे जहां पर सरपंच गण एवं अन्य वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर ग्रामीण क्षेत्र में जनजागृति अभियान चलाकर लोगों को कोरोना के खिलाफ लड़ने के लिए मास्क सामाजिक दूरी एवं टीकाकरण के बारे में बताया जाएगा पूर्व विधायक नागर सिह चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराल मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर होने वाली बैठक की तैयारी में जुटे हैं उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी।
Share on WhatsApp