पटवारी ने दिया आवेदन, जोबट पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोविड वैक्सीन टीकाकरण ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को लगावाने को लेकर शासन प्रशासन दिन रात एक कर रहा है और जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भी टीका लगवाने की लेकर अपील की जा रही है। वहीं कुछ लोगों के द्वारा वैक्सीन को लेकर तरह-तरह की अफ़वाह फैलाने से लोगों में डर पैदा हो रहा है। ऐसे अफवाह फेलाने वाले पर प्रशासन भी अब सख्त नजर आ रहा है।ओर प्रशाशन कि सख्ती जरूरी भी है। एक ऐसा ही मामला बुधवार को जोबट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आया जहां कोविड वैक्सीन टीकाकरण को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया।
जोबट थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी कैलाश पिता थानसिंह चौहान के द्वारा एक आवेदन दिया गया था। जिसमें आरोपी अनिल डुडवे निवासी बड़ी हीरापुर पटेल फलिया के द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप हीरापुर हेल्थ ग्रुप में लिखा गया था कि वैक्सीन टीका लगाने के कारण सभी की मौत हो रही है। टीका किसी को ना लगाने दे अपने सभी दोस्तों फैमिली को शेयर करें। जल्द से जल्द इस तरह से मैसेज लिखकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया ग्रामीण लोगों में टीकाकरण के संबंध में अफवाह फैलाई गई है जिस कारण से गांव के लोगों द्वारा टीका लगवाने से मना किया जा रहा है। उक्त आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने जोबट में धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
"कोविड वैक्सीन बिल्कुल सुरक्षित है, इस वैक्सीन को सभी को लगाना चाहिए।"