सब्जी,फल फ्रूट व फुटपाथ आदि पर व्यापार करने वालों के लिए सैंपल

3 दिनों के बाद आएगी कोविड -19  कि रिपोर्ट

जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट

जोबट व आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमण से संक्रमित पॉजिटिव मरीज दिन प्रतिदिन बड़ी संख्या में आ रहे हैं। क्षेत्र में विगत 10 दिनों से कलेक्टर के निर्देश पर लॉक डाउन भी लगा रखा है। बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस आने से प्रशासन के सिर पर  चिंता की लकीरें भी साफ दिखाई दे रही है। लॉकडाउन में अति आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी के आदेश तो प्रशासन ने दे रखे हैं। लेकिन जोबट एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया का कहना है कि ‌उन्हें ही अनुमति दी जाएगी जिन लोगों की कोविड जांच होगी।

 एसडीएम के आदेश के बाद बुधवार को तहसीलदार आलोक वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नगर के सब्जी, फल फ्रूट विक्रेता व ठेला व्यवसायों के साथ पानी प्लांट  ,वितरकों आदि 72  लोगों के कोराना जांच के लिए सैंपल लिए गए।  स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी की सैंपल आरटीपीसीआर के लिए इंदौर भेजे गए हैं। लगभग 2 से 3 दिनों में सभी की रिपोर्ट आ जाएगी |

Share on WhatsApp