बड़ी खट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
ग्राम चमारबेगड़ा में आज गाँव वालों की बैठक ली गयी जिसमे गाव के सभी प्रमुख ओर जिनके घर शादियां है उन्हें पंचायत बुलाया गया।
बेठक में आये लोग ओर सूचीबद्ध करने पर 42 शादियां अकेले चमारबेगड़ा गाँव मे होना तय पाई गयी है। जिसके परिवार के साथ हल्का पटवारी, ASI पाल,ग्राम पटेल तेनसिंग पटेल,सरपंच सहित कही मुखिया उपस्थित रहे। जिन्हें शादियां टालने हेतु आदिवासी क्षेत्रीय भाषा मे अपील कर समझाईश दी गयी।
कोविड 19 महामारी के प्रकोप से पूरा अलीराजपुर जिला चपेट में आरहा है। बढ़ते मृत्यु दर को देखते हुए जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर अब ग्रामीण क्षेत्र में जमीनी अमले में हल्का पटवारीयो द्वारा गाँव के मुखिया से मिलकर कोरोना के प्रकोप ओर बढ़ते मृत्यु दर को बताकर कोरोना महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण हेतु समझाईश दे रहे है। और गाँव मे होने वाली शादियों को टालने हेतु विशेष चर्चा कर रहे है। साथ ही पूरे गाँव मे होने वाली शादियों को टालने हेतु चौकीदार को घुमवाया जा रहा है।
इसी कड़ी में ग्राम छोटी खट्टाली, चमारबेगड़ा में हल्का पटवारी नितेश अलावा और ASI शोभरन पाल द्वारा गाँव भृमण कर DJ संचालको से मिलकर समझाईश देकर DJ जप्ती का कार्य कर शादियों को अगले -2-4 महीने तक बढ़ाने या फीर प्रशासन से परमिशन लेकर सिर्फ 50 लोगो के मध्य शादी और अन्य आयोजन करने की बात कही।
पटवारी नितेश अलावा द्वारा ग्राम छोटी खट्टाली के बेहड़दा,पुजारा,तुमड़िया फलियां में जाकर कल होने वाले शांव,शादी टालने के लिए परिजनों को समझाइश दी गयी। ओर पुरानी परंपरा को जिंदा रखने हेतु विशेष अपील करते हुए लुगड़ा लाड़ी लाने की बात कही उसके बाद फेरे फिरकर सामाजिक रूपसे आयोजन करने की अपील की है।
Share on WhatsApp

