मिशन अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने में प्रशासन क्यो कर रहा है देरी
मिशन अस्पताल में कई सारी सुविधाएं भी हैए कोविड के स्टाफ को शिफ्ट करके शुरू हो सकता है जोबट में भी कोविड केयर सेंटर, प्रशासन उदास
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
जोबट क्षेत्र में बढ़ते कोविड .19 पाज़िटिव के मामले में मरीजों की संख्या को देखते हुए नगर के सामाजिक कार्यकर्ताए नगर के पत्रकारगण सहित नगरवासियों ने नगर में कोविड केयर सेंटर खोलने की मांग प्रशाशन से सोशल मीडिया पर लगातार की जा रही है।
नगरवासियों का कहना है कि यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं वही एंबुलेंस के अभाव में पॉजिटिव मरीजों को अलीराजपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड व अन्य सेंटर में भेजने में काफी देरी होती है। जिससे कोरोना के मरीजों को कई घंटों तक उपचार भी नहीं मिल पाता है। साथ ही अलीराजपुर में जो कोविड सेंटर है वहां के भी लगभग बेड फुल होने की कगार पर है। ऐसे में अगर जोबट नगर में कोविड केयर सेंटर खोला जाता है। तो उदयगढ़एबोरी के साथ साथ जोबट के पाज़िटिव मरीजों को भर्ती कर उपजार दिया जा सकता हैं।
’जोबट में कोविड सेंटर खोलने में प्रशाशन क्यो कर रहा लेटलतीफी’
र में बढ़ते कोरोना संक्रमित कि दिन प्रतिदिन बढ़ती संख्या को देखते हुए जोबट व आसपास की जनता नगर में कोविड सेंटर खोलने की मांग कर रही हैं। लेकिन जोबट व आसपास की जनता की मांग को लेकर जनप्रतिनिधि व प्रशासन के जवाबदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है। जनता ने जनप्रतिनिधियों को वोट देकर जिताया है।क्या जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य यह है कि वह जनता की समस्या का समाधान ना कर पाए क्षेत्र के नागरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं अभी तक कोई भी जनप्रतिनिधि व राजनिति से जुड़े लोग नगर में कोविड सेंटर की मांग को लेकर आगे नहीं आये हैं। जिससे जनता में आक्रोश भी है। इसकी साथ ज़िला प्रशासन के जवाबदार अधिकारी भी जोबट में कोविड सेंटर को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
सोमवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जोबट निवासी 45 वर्षीय महिला कि कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे अलीराजपुर आइसोलेशन के लिए रेफ़र किया गया था। लेकिन एंबुलेंस कि लेटलतीफी के कारण उक्त महिला को काफी समय तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट में परेशान होना पड़ा 108 पर फोन करने के लगभग 1 घंटे के बाद एंबुलेंस जोबट पहुंची। उसके बाद महिला को अलिराजपुर ले जाया गया जहां पहुंचने के बाद महिला की मृत्यु हो गई। अगर जोबट में कोविड सेंटर होता तो शायद महिला को तुरंत उपचार मिल सकता था। और उसकी जान भी बचाई जा सकती थी।
’पिछले वर्ष तो कोविड सेंटर खोलने को लेकर प्रशासन की थी इच्छा’
कलेक्टर सुरभि गुप्ता व सीएमएचओ डाण् प्रकाश ढोके के द्वारा पिछले वर्ष भी मिशन अस्पताल को कोविड सेंटर बनाने कि लिए निरीक्षण किया गया था । साथ ही मिशन अस्पताल के समिति के सदस्यों से चर्चा भी कि गई थी कि अगर मिशन अस्पताल को कोविड सेंटर बना दिया जाए तो केसी रहेगी व्यवस्था जिसपर अस्पताल के सदस्यों के द्वारा मजुरी भी दे दि गई थी। लेकिन कोरोना के केस कम होने के कारण इसको कोविड सेंटर नहीं बनाया गया था।
क्या कहना है नगर के लोगों का
त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र
जोबट में कोविड सेंटर खोलने को लेकर मेरे द्वारा हमारे जिले के प्रभारी मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव को ट्वीट कर जोबट में कोविड सेंटर खोलने की मांग की गई है।कोविड सेंटर खुलने से लोगों में भय थोडा कम रहेगा। क्योंकि कोरोना के नाम पर लोगों में पहले से बहुत डर हैं। जब पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस से लेकर अन्य जगह ले जाया जाता है तो मरीज में घबराहट और बढ़ जाती है अगर जोबट में सेंटर खुलता है। तो बहुत अच्छा रहेगा और प्रशासन को जल्द से जल्द खोलना चाहिए। ताकि कोरोना का उपचार यहीं हो सके
महेंद्र राठौड़
अध्यक्ष कुषि आदान संघ जोबट
त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र
जोबट में कोविड सेंटर होना बहुत आवश्यक है। इस और जोबट के अनुविभागीय अधिकारी को जल्द से जल्द फैसला लेकर सेंटर शुरू करवा देना चाहिए और एडवोकेट एसोसिएशन से जो भी मदद होगी हम जरूर करेंगे।
पुष्पराज सिंह
एडवोकेट जोबट
त्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्रत्र
मिशन अस्पताल जोबट में कोविड सेंटर के लिए सबसे सही जगह है क्योंकि वहां पर संसाधन भी है साथ ही बेड, लेबोरेटरी अन्य सुविधाएं भी रहेगी। जिससे प्रशाशन को भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी जल्द से जल्द जोबट में कोविड सेंटर शुरू होना चाहिए ताकि कोरोना के मरीजों को तत्काल उपचार मिल सकें।
सुनील खेड़े
कांग्रेस जिला प्रवक्ता अलीराजपुर

