जोबट, उदयगढ़ व बोरी कि व्यवस्थाओं को संभालने के साथ साथ कर रहें तीनों जगह सख्त कार्रवाई
नायब तहसीलदार पटेल ने लाकडाउन के बावजूद भी बेख़ौफ़ चला रहे दुकानदारों पर कि चालानी कार्रवाई
जोबट से हर्षित शर्मा।!
नायब तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल कोरोना कर्फ्यू का पालन करवाने को लेकर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। श्री पटेल सुबह से लेकर शाम तक जोबटएउदयगढ़ व बोरी के बाजारों में सतत् भ्रमण कर स्थितियों का जायजा ले रहे हैं वही कोरोना कर्फ्यू होने के बावजूद कई दुकानदार दुकानें संचालित कर रहे हैं। उन पर सख्त कार्रवाई भी कर रहे हैं।
तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल ने बताया कि कलेक्टर मेडम व एसडीएम श्यामवीर सिंह नरवरिया सर के निर्देशानुसार कार्रवाई की जा रही है। आज भी दोपहर को भ्रमण के दौरान तीन गैरेज व दो किराना दुकान व एक फोर व्हीलर ऑटो गैरेज पर दो 2000 .2000 की चालानी कार्रवाई की गई है तथा सख्त हिदायत भी दी गई हैं। कि अगर फिर दुकानें खुली पाई गई तो एक महिने के लिए सील कर दि जायेंगी। कार्रवाई के दौरान जोबट टीआई कैलाश चौहान पटवारी सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।
Share on WhatsApp


