रेमदेसीविर इंजेक्शन खरीद कर मदद करने की पेशकश

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने शासन प्रशासन से की पेशकश

अलीराजपुर न्यूज़ रिपोर्ट।

वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी से पूरा देश हैरान परेशन है।बीमारी से पीडित मरीजां को इलाज हेतु अस्पताल में जगह नही मिल रही है।जैसे तैसे यदि जगह मिल भी गई तो उनके समुचित इलाज के प्रबंध नही हो रहे है।उनको ना तो पर्याप्त ऑक्सिजन मिल रही है ओर नही इम्युनीटी बढाने वाला रेमेडेसिविर इंजेक्शन।उक्त बात प्रेस नोट के द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल ने कही है। आपने बताया कि आलीराजपुर जिले में भी करोना की महामारी जमकर फैल रही है।अनेक लोग असमय मौत का शिकार हो गये है। ओर अनेक लोग जिला अस्पताल सहित जिले से बाहर अन्य जिले इंदौर,बडवानी आदि सहित एवं गुजरात प्रान्त के अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे है। किंतु विडम्बना है कि वंहा मरीजों की जान बचाने वाला रेमडेसीविर इंंंजेक्शन नही मिल पा रहा है। इसके लिए मरीज के परीजन मारे मारे इधर उधर भटक रहे है ओर परेशन हो रहे है।परेशान हाल अनेक लोगो ने उनसे सम्पर्क कर इंजेक्षन की व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। 


आपने बताया कि इंदौर में इलाज करवा रही कोरोना संक्रमीत जोबट विधायक कलावती भूरिया तक को इस इंजेक्शन के लिए परेशन होना पड रहा है।जब एक विधायक को इतना संघर्ष करना पड रहा है तो आज मरीजों की क्या हालत हो रही होगी। कांग्रेस नेता महेश पटेल ने कहा कि शासन प्रशासन  इंजेक्शन  की व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला कलेक्टर सुरभी गुप्ता से मांग की है कि इस जिले के जरूरतमंद मरीजों के इलाज के लिए रेमेडेसिविर इंजेक्षन की तत्काल व्यवस्था कराये। इस जिले में एवं अन्य जिले में जितने भी कोरोना संक्रमित जो मरीज इलाज करवा रहे हे, उन्हें जितनी भी संख्या में इंजेक्शन की आवश्यक्ता है वो शासन प्रशासन शीघ्र उन्हें निःशुल्क उपलब्ध करवा दे,  इसका पूरा खर्च वो निजी तौर पर स्वयं वहन करेंगें।इस मांग को लेकर वे  कलेक्टर से इस रणनीति पर चर्चा करेंगें। आपने जिले की नगरीय एवं  ग्रामीण जनता से अपील की है कि पूरी सतर्कता के साथ कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए घरों में सुरक्षित रहे। वर्तमान में शादी का दौर चल रहा है। आपने ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों एवं पटेल तडवी ओर सरपंचों से अपील की है कि शादी में अत्यंत कम से कम संख्या में सिर्फ परिवारजनों की उपस्थिति में कोरोना की गाईड लाईन का पालन करते हुए शादी विवाह सम्पन्न कराये। भीड़ से पूरी तरह से बचे।आपने बताया कि नगरीय क्षेत्र के साथ अब ग्रामीण क्षेत्रो में बढी तेज गति के साथ कोरोना बीमारी फैल रही है।पटेल ने सभी लोगो से अपील की है कि वे नियमित मास्क लगाये,सेनेटाईजर से हाथ धोए साथ ि अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन करवाए।

Share on WhatsApp