आम्बुआ में भी फूटा कोरोना बम 3 महिलाए व 2 पुरुष पॉजिटिव
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
अलीराजपुर जिले में कोरोना कर्फ्यू 19 अप्रेल सुबह 6 बजे तक घोषित हुआ और आज आम्बुआ जैसे छोटे कस्बे में 5 पॉजिटिव जिनमे 3 महिलाए व 2 पुरुष पॉजिटिव आए है आम्बुआ में पहले से 1 बालिका व 1 पुरुष पॉजिटिव है जिनको होम आइसोलेशन में रखा गया है, अभी तक आम्बुआ में 7 एक्टिव केस है
5 लोगो के पॉजिटिव आने पर अलीराजपुर न्यूज़ आम्बुआ नगर के समस्त लोगो से अनुरोध करता है की जिस किसी को भी कोरोना हुआ है उनके संपर्क में आए हुए लोग व जिनको कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई दे वे अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर करवाए जिससे समय पर आपको सही उपचार मिल सके ।