अनाजव्यापारी कि दुकान पर चोरी नगदी पर किया हाथ साफ। जबकि शिक्षक के यहां भी किया प्रयास। पुलिस जाँच मे जुटीं।
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
बीती रात को जोबट के समीप ग्राम बड़ी खट्टाली में चोरों की टीम ने दो स्थानों पर हाथ साफ किया। जोबट रोड पर निवासरत एक शिक्षक का परिवार ससुराल में कार्यक्रम के चलते गया हुआ था। तो वहां चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर घर में रखे कपड़े आदि ले उड़े जबकि नगदी व गहने आदि काफी तलाश करने के बाद भी जब उन्हें निराशा हाथ लगी तो कपड़े की पेटी लेकर ही चले गए। जबकि दूसरे एक अनाज व्यापारी के गोदाम पर भी कुछ इसी अंदाज में चोर पीछे के दरवाजे से घुसे तथा नकदी आदि ले जाने में सफल रहे पुलिस ने अनाज व्यापारी की दुकान को फिलहाल जांच हेतु घटनास्थल को सील कर रखा है इसलिए जिससे विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने सुबह डाग स्क्वायड को भी बुलाया तथा घटनास्थल का मुआइना भी करवाया गया।
============================== ======
डॉग स्क्वाड की टीम अलीराजपुर से बुलाई गई थी घटनास्थल पर जहां फिंगर प्रिंट वगैरह भी लिए गए हैं। साथ ही दुकान पर लगें सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये जा रहें हैं। जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
दिलीप सिंह बिलवाल
एसडीओपी जोबट
============================== ======
