जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या फिर बड़ी, अब तक 114 केस एक्टिव

  नगर में आज 18 केस पाज़िटिव निकले"

कट्ठीवाड़ा में 2 तो जोबट व सोंडवा में मिले एक -एक मरीज

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ

जिले में कोरोना की सुस्त पड़ी रफ्तार गत मार्च माह से धीरे-धीरे गति पकड़ने लग गई है। रविवार 4 अप्रैल को जिले में कुल 22 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसमें जिला मुख्यालय अलीराजपुर में सर्वाधिक 18 वही कट्ठीवाड़ा में दो तो जोबट व सोंडवा में एक-एक मरीज पॉजिटिव निकला है। इस प्रकार जिले में आज तक एक्टिव केसों की संख्या 114 पर पहुंच गई है हालांकि रविवार को 10 मरीज जिला अस्पताल से स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं!!


 जिला जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी कोरोना बुलेटिन में जिले में कोरोना की स्थिति की जानकारी दी गई है। रविवार 4 अप्रैल शाम को जारी कोरोना बुलेटिन में बताया गया  कि जिले में 4 अप्रैल तक 53 हजार 151 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें 51 हजार 480 की जांच नेगेटिव आई है। 235 मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कोरोना से जिले में 16 मौतें हुई है। 157 सैंपल रिजेक्ट हुए हैं और 1534 लोग पॉजिटिव हुए हैं इसमें से एक्टिव सिर्फ 114 है बाकी सभी अपना उपचार करवाकर स्वस्थ हो चुके हैं।


प्रशासन का चला डंडा फ्रूटवाला की दुकान की सील

जिले में बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर एसडीएम लक्ष्मी गामड़ ने प्रशासनिक अमले एसडीओपी रंजीत बब्बर तहसीलदार अर्जुन सिंह तिलवारे, टीआई दिनेश सोलंकी, नपा स्वच्छता निरीक्षक धर्मेंद्र दरोगा सहित अन्य के साथ  आज नगर के बस स्टैंड प्रांगण स्थित मोहम्मद भाई फ्रूटवाला की फलों की दुकान पर कोरोना गाइड लाइन   का पालन ना होने के चलते दुकान को 24 घंटे के लिए सील कर दी है!


 साथ ही प्रशासन द्वारा मास्क पहनने पर जोर दिया जा रहा है इसी के तहत अभियान चलाकर मास्क पहनने व वैक्सीन लगाने की अपील सार्वजनिक मुनादी के माध्यम से की जा रही है प्रशासनिक अमले के निर्देश पर नपा व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नगर में मास्क नहीं पहनने वाले नागरिकों वाहन चालको आदि पर दंडात्मक कार्यवाही भी की गई है।!


 अलीराजपुर न्यूज़ सभी आम जनता व पाठकों से निवेदन करता है कि कि वह मास्क पहने, सोशल डिस्टेंस का पालन करें साथ ही प्रशासन के द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें 45 साल से ऊपर के सभी नागरिक जिला अस्पताल में जाकर कोरोना की वैक्सीन जरुर लगवाए।

Share on WhatsApp