एसपी के फैसले पर हुई क्रिया प्रतिक्रिया, लाइन अटैच के फैसले को बताया गलत,
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट।
शुक्रवार को उदयगढ़ में भगोरिया उत्सव संपन्न होने के बाद बाजार में धमाल मचा रहे एक युवक की पिटाई टीआई को भारी पड़ गई।!
एसपी अलीराजपुर ने शुक्रवार शाम को ही वायरल वीडियो को देखने के बाद उदयगढ़ थाना प्रभारी पीएस डामोर को लाइन अटैच कर दिया। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में टीआई बाजार में युवक को मारते दिखाई दे रहे हैं मगर इसके पूर्व के सच को उजागर नहीं किया गया और ना ही जिले के पुलिस कप्तान ने उसे जानने की कोशिश की।।
*यह है पूरा सच*
चाक-चौबंद पुलिस व्यवस्था में शांतिपूर्वक भगोरिया उत्सव संपन्न हो चुका था। अपरान्ह 3:30 बजे के लगभग बस स्टैंड एक चौराहे पर शराब पिया हुआ एक युवक धमाल मचा रहा था। इसी दौरान टीआई पीएस डामोर वहां पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाया। यहां तक की हाथ जोड़कर युवक से कहा- त्योहार है, धमाल मत मचा, चुपचाप घर चला जा, मगर नशे में धुत युवक टीआई से ही उलझ पड़ा। उनसे हुज्जत करते हुए गाली गलौज पर उतर आया।शिक्षक से पुलिस सेवा में आए शांत प्रकृति के टीआई पीएस डामोर सार्वजनिक रूप से इस तरह से आखिर क्यों और कब तक अपमान को सहते ।
*प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा*
प्रत्यक्षदर्शी विशाल, राजेश, दीपक आदि ने बताया कि टीआई का गुस्से में आना वाजिब था। वैसे भी 2 दिन पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने बदले हुए स्वरूप पर एक इंटरव्यू में कहा था कि कभी-कभी जैसे के संग तथा बनना पड़ता है। ठीक वैसे ही सार्वजनिक रूप से टीआई यदि युवक की अति को चुपचाप सहन कर जाते तो अन्य लोगों में गलत संदेश जाता । पुलिस की क्या इज्जत रह जाती ।
*भाजपा कांग्रेस के पदाधिकारी भी टीआई के पक्ष में*
भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजू मूवेल ने थाना प्रभारी का पक्ष लेते हुए कहा कि वह अपनी जगह सही थे । युवक धमाल मचा कर लोगों को परेशान कर रहा था तब किसी ने वीडियो नहीं बनाया। टीआई के साथ हुज्जत की तब भी लोग देखते रहे, मगर जैसे ही टीआई ने धमाल कर रहे युवक की धुनाई की तो न सिर्फ वीडियो बन गया बल्कि जुम्मे जुम्मे 4 दिन वाले लोगों ने उसे यूट्यूब पर वायरल भी कर दिया।
भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य रहे मांगीलाल चौहान ने कहा कि अधूरे सच पर टीआई को लाइन अटैच किया जाना गलत हुआ। इससे गलत संदेश गया है।
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानसिंह मुजाल्दा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक को पूरे सच से अवगत करवाएंगे। धमाल कर रहा युवक टीआई से बुरा बर्ताव कर सकता है तब समझा जाना चाहिए कि वह आम व्यक्ति के साथ कैसे पेश आ रहा होगा ।
पत्रकारों ने भी कहा गलत हुआ
उदयगढ़ प्रेस क्लब के सैयद अख्तर हुसैन, राजेश जयंत, खलील मंसूरी, गजेंद्रा अरोरा आसिफ शेख आदि ने कहा कि जब से निरीक्षक पी एस डामोर यहां पदस्थ हुए यहां शांति बनी हुई थी और एक बड़े मामले पर वह सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे थे। उन्हें लाइन अटैच किया जाना गलत हुआ हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि निष्पक्ष जांच हो। आधा अधूरा सच वायरल करने वालों पर कार्रवाई हो।
अलीराजपुर न्यूज़ के उदयगढ़ प्रतिनिधि राजेश जयंत के द्वारा इस पूरे मामले की जानकारी व न्यूज़ की लिंक को सीएम व पुलिस मुख्यालय को ट्वीट भी किया गया है
Share on WhatsApp
