आजाद नगर (भाबरा) में शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की 6 छात्राएं हुई कोरोना पाज़िटिव

 सभी छह छात्राओं को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती

आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट!!

आजाद नगर क्षेत्र में यकायक कोरोनावायरस का विस्फोट हो गया है। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर की हॉस्टल में रहने वाली 6 छात्राएं एक साथ कोरोनावायरस  पाज़िटिव मिली है। सभी पॉजिटिव छात्राओं को रविवार देर रात को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भिजवा कर भर्ती करवा दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कोरी ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि कुछ दिनों पूर्व कन्या शिक्षा परिसर की कक्षा दसवीं की एक छात्रा कोरोना पाज़िटिव पाई गई थी, इसके बाद साथ में अध्ययनरत अन्य छात्राओं की भी जांच करवाई गई जिसमें 6 छात्राओं की जांच पॉजिटिव निकली है जिसके कारण से कन्या शिक्षा परिसर की सभी गतिविधियां बंद कर दी गई है। पॉजिटिव छात्राओं के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।।



वही जिले में रविवार शाम 6:00 बजे तक जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार जिले में 58 एक्टिव केस बताए गए हैं।।


कोरोना बुलेटिन रविवार शाम 6:00 बजे तक।

Share on WhatsApp