कट्ठीवाड़ा भगोरिया में लोगों का सैलाब , सीमावर्ती गुजरात से भी उमड़े ग्रामीण

 प्रशासन की रही चाक चौबंद व्यवस्था, जयस ने मास्क का वितरण किया

कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट।!

कोविड और प्रशासनिक दिशानिर्देशों के चलते क्षेत्र में भगोरिया हाट को लेकर जताए जा रहे अनुमानों को धता बताते हुए कट्ठीवाड़ा के भगोरिया में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सीमावर्ती गुजरात के कस्बों से सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों के भगोरिया में आने से भीड़ पूरे एक किलोमीटर क्षेत्र में आनाजाना करती रही।।


देशी पेय, कृतिम रंगों और फ्लेवर से बने हुए बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के बने शीतल पेयों की बिक्री पर भारी रहे। प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही वहीं जय आदिवासी युवा शक्ति के युवाओं ने अपनी गेर निकालकर मास्क वितरित किए।।


खूब जमा भगोरिया का रंग____

भगोरिया हाट में इस बार दस गेर निकली। इन गेरो में शामिल युवाओं में उत्साह इतना था कि उनके नाचने से चारों और धूल के गुबार उड़ रहे थे। जयस की गेर में शामिल युवाओं की लाल पगड़ी की आकर्षक स्टाइल आकर्षण के केंद्र रही। गनपतफलिया, कोठार मवड़ा की गेर में सामाजिक कार्यकर्ता और ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष पार सिंह बारिया को ग्रामीणों ने कंधे पर बैठाकर नचाया वहीं जयस की गेर के युवक-युवतियों के जोशीले अंदाज ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। 



मेला स्थल खाली रहा, भगोरिया बाजार में ही भरा____

कोविड की गाइडलाइन के चलते मेला स्थल पोलो ग्राउंड तय किया गया था, किन्तु परम्परागत स्थल से दूरी के चलते सुबह वहां बैठे दुकानदार वापस राणा मैदान पर ही आ गए और मेन बाजार में ही दुकाने लगा ली। टीआई मगन सिंह कटारा और स्थानीय स्टाफ जिले व अन्य जगहों से आए पुलिस दल के साथ 


पूरे क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। मुख्य मार्गों पर बेरियर लगाकर चेकिंग भी गई।

Share on WhatsApp