अलीराजपुर जिले में 10 मरीजों की जांच निकली कोरोना पॉजिटिव

 केशव नगर पॉश कॉलोनी में चार लोग पॉजिटिव,

 कई मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया गया भर्ती

आशुतोष पंचोली

अलीराजपुर न्यूज़।ब्यूरो चीफ

जिले में कुछ दिनों के अंतराल के बाद 10 लोगों की कोरोना वायरस जांच पॉजिटिव आई है। जिसमें नगर की पाश कॉलोनी केशव नगर के 4 लोग भी शामिल है। इसके अलावा नगर के साई सिटी में एक मरीज की जांच पॉजिटिव निकली है! नगर में अचानक से कोरोना के मरीज बढ़ने से यह नागरिकों के लिए चिंता का विषय है और अब सभी नागरिकों को जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है। सिविल सर्जन डॉ केसी गुप्ता ने बताया कि नगर के केशव नगर में एक ही परिवार के पति-पत्नी पॉजिटिव निकले हैं, वही दो अन्य की रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके अलावा जिले के चांदपुर, इंदलवाट, खंडाला, भीती और बिलझर ग्राम में एक-एक मरीज कोरोना वायरस पाजिटिव निकला है। जिसमें से 7 मरीजों को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती करा दिया गया है। केशव नगर मैं हरसोला समाज के शाह दंपति पॉजिटिव पाए गए हैं!


प्रशासन जन जागरण के लिए उतरा सड़क पर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर मंगलवार 23 मार्च को पूर्वान्ह 11:00 बजे एक साथ सायरन बजाए गए वह प्रशासन के अफसरों ने आम नागरिकों को मास्क भी वितरित किए।!


कलेक्टर सुरभी गुप्ता, अपर कलेक्टर सुरेश चंद वर्मा,  एसडीएम लक्ष्मी गामड़, एसडीओपी धीरज बब्बर, टीआई दिनेश सोलंकी, तहसीलदार अर्जुन सिंह तिलवारे,पटवारी किशोर बैरागी सहित प्रशासनिक व पुलिस अमले ने आम नागरिकों को मास्क वितरित किए और बस स्टैंड  की दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग रखवाने के लिए पीले गोले भी बनवाए। अब यह देखना गौरतलब होगा कि नागरिक गण सोशल डिस्टेंस का पालन किस हद तक करते हैं।

Share on WhatsApp