चांदपुर भगोरिया मेला मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने जमाया रंग,
पटेल ने मांदल की थाप पर ग्रामीणजनो को खूब थिरकाया
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
आदिवासी समाज का प्रमुख भगोरिया मेला बुधवार को जिले के ग्राम चांदपुर मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चांदपुर के भगोरिया में परंपरागत राजनीतिक विरोधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान पर भगोरिया का रंग चढ़ा हुआ दिखा। दोनों अपने राजनीतिक विरोध कोक् दरकिनार करते हुए भगोरिया की मस्ती में रंगे नजर आए। दोनों साथ में झूमे, नाचे व एक दूसरे का अभिवादन कर पर्व मनाया।
2003 से लेकर अब तक के 18 सालों के राजनीतिक इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया है कि जब दोनों परंपरागत राजनीतिक विरोधी इस प्रकार से अपने परंपरागत पर्व को एक साथ मनाते नजर आए। जिले की राजनीति में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ भगोरिया पर्व का मिलन और उत्सव है!!
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने निकाली गैर
भगोरिया मेले मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने अपने सेकडो समर्थको एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ शिरकत की। इस दौरान श्री पटेल ने ग्रामीणजनो को भगोरिया मेले एवं होली पर्व की शुभकामनाएं दी। बिजोरिया मार्ग से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने एक विशाल गैर निकाली। गैर मे आदिवासी लोक न्रत्य की युवा टोलिया और ग्रामीणजन नाचते-कूदते हुए चल रहे थे। वही जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल मांदल बजाकर गैर का नेत्रत्व कर रहै थे।
इस दौरान पटेल ने भगोरिया गैर मे अपने चिर परिचित अंदाज मे जोरदार रंग जमाया। श्री पटेल मांदल की थाप पर पहले खुब थिरके बाद मे उन्होने मांदल की थाप देकर ग्रामीणो को जमकर थिरकाया।
भगोरिया के उल्लास में साथ में नाचे श्री पटेल व श्री चौहान। देखिए वीडियो
भाजपा- कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता साथ में झूमे
कांग्रेस की गैर चांदपुर पुलिस थाने तक पहुंची, वापसी आने पर कांग्रेस और भाजपा की गैर आमने-सामने हो गई। इस दौरान जिकां अध्यक्ष महेश पटेल एवं पूर्व विधायक नागरसिह चौहान व भाजपा नेता भदु भाई पचाया ने एक दुसरे का अभिवादन स्वीकार कर स्वागत सत्कार कर गले मिले ओर भगोरिया की शुभकामनाएं दी।
मांदल की थाप पर श्री पटेल एवं श्री चौहान एक साथ जमकर थिरके और सैल्फी भी ली। इस अवसर पर गैर मे कांग्रेसी नेता राजु मसानिया, दोलत भाई बोकडिया, राजुु सरपंच अखलु, गुमान भाई, जुवानसिह, रमेश भाई, कमलेश भिडे, चितल पंवार, अजहर चंदेरी, पिंटू सेन सहित बडी संख्या मे ग्रामीणजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share on WhatsApp



